फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सितारों का मेला

सितारों का मेला

Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सितारों का मेला
सितारों के मेले में चला लाहौरिए व रब्ब दा रेडियो फिल्म का जादू
विज्ञापन

पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड में दोनों फिल्मों ने कई कैटेगरी में जीते पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-82 में आयोजित पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड-2018 से जहां शहर के लोगों को एक साथ कई नामचीन फिल्मी सितारों को एक साथ देखने का मौका मिला। वहीं, कलाकारों ने लाइव परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। फिल्म अवार्ड समारोह में रेड कारपेट एरिया से लेकर एंकरिंग तक सब खास थी। इसके अलावा सपना चौधरी समेत अन्य कलाकारों की लाइव परफॉर्मेंस ने माहौल को खुुशनुमा बना दिया। ऐसा लग रहा था कि मानो पूूरा पंजाब उमड़ आया हो।

फिल्म अवार्ड समारोह में लाहौरिए और रब्ब द रेडियो फिल्म छाई रही। दोनों फिल्मों ने विभिन्न कैटेगरी में कई अवार्ड अपने नाम किए। इस दौरान 31 से अधिक पुरस्कार दिए गए। अवार्ड समारोह में बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर अवार्ड फिल्म रब्ब दा रेडियो के लिए जय देव कुमार को दिया गया। जबकि बेस्ट एडिटिंग का अवार्ड सुपर सिंह फिल्म के लिए महेश मोर, बेस्ट सिनेमोटोग्राफी अवार्ड जिंदुआ फिल्म के हरमीत सिंह, बेस्ट डायलॉग्स अवार्ड सरदार मोहम्मद फिल्म के लिए तरसेम जस्सल, बेस्ट स्क्रीन प्ले लाहौरिए फिल्म के लिए अंबरदीप सिंह व बेस्ट डिजीटल शार्ट फिल्म सुलगड़ी मिट्टी के लिए डॉ. साहिब सिंह को दिया गया। वहीं, सर्व श्रेष्ठ गीतकार का अवार्ड वीर सिंह को दिया। कैच बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड लाहौरिए फिल्म के जतिंदर शाह को मिला। कोलगेट बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवार्ड पर नूरां सिस्टर्स ने कब्जा किया। वहीं, बेस्ट प्ले बैक सिंगर अवार्ड पर निन्जा व एमी विर्क ने जीता। दोनों को उनकी फिल्मों में गाए गानों के लिए यह अवार्ड दिया गया। फोर्ड मॉस्ट पापुलर सांग ऑफ द ईयर का अवार्ड निक्का जैलदार फिल्म के गाने कली जोटा के लिए एमी विर्क को दिया गया। बेस्ट एक्शन अवार्ड जोरा दस नंबरियां फिल्म के लिए अंसारी, बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल का अवार्ड जगजीत सिंह को रॉकी मैंटल व बेस्ट रोल इन एक कॉमिक रोल कर्मजीत अनमोल को दिया गया। बेस्ट डेब्यू फीमेल एक्ट नवप्रीत व बेस्ट डेब्यू मेल के अवार्ड पर परमीश वर्मा को रॉकी मेंटल फिल्म के लिए दिया गया। वहीं, इंटरनेशनल पंजाबी सिनेमा डेब्यू आइकॉन अवार्ड सतिंदर सरताज को फिल्म ब्लैक प्रिंस में बढ़िया काम के लिए दिया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र व सुनीता धीर को दिया गया। बॉलीवुड कलाकार राकेश रोशन को भारतीय सिनेमा में बढ़िया योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड अनीता देवगन को रब्ब दा रेडियो व बीएन शर्मा को फिल्म अर्जन के लिए दिया गया। इसके अलावा क्रिटिक्स फॉर द बेस्ट एक्ट्रेस व एक्टर का अवार्ड रब्ब दा रेडियो फिल्म के लिए सिम्मी चहल व तरसेम जस्सल को दिया। क्रिटिक्स अवार्ड फार द बेस्ट मिल के अवार्ड पर सरदार मोहम्मद ने कब्जा किया। मॉस्ट पापुलर फिल्म ऑफ 2018 मंजे बिस्तरे रही। इसके लाहौरिए फिल्म के खाते में कोका कोला बेस्ट डायरेक्ट अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एक्टर व बेस्ट फिल्म का अवार्ड रहा। इसके लिए अमरदीप सिंह, सरगुन मेहता, अमरदीप गिल को सम्मानित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed