फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बच्चे को पीटने का मामला उलझा

बच्चे को पीटने का मामला उलझा

Fri, 10 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को पीटने का मामला उलझा
बच्चे को पीटने का मामला उलझा
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थी की मां के खिलाफ दी एसएसपी को शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
क्लास टीचर द्वारा बच्चे को पीटने व स्कूल से निकालने का मामला उलझता जा रहा है। प्राइवेट स्कूल मैक्सिम मैरी स्कूल के डायरेक्टर हिमेंदर कौशिक ने बच्चे की मां के खिलाफ प्रिंसिपल, अन्य स्टाफ के साथ मारपीट करने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की है।
स्कूल प्रशासन की ओर से एसएसपी को लिखे पत्र में कहा गया है कि छात्र की मां ने स्कूल में आकर पहले स्टाफ से अभद्र व्यवहार और गाली गलौच की। जब प्रिंसिपल ने मौके पर पहुंच कर कारण जानना चाहा तो उक्त महिला ने प्रिंसिपल को भी धक्का देकर गिरा दिया। जब बीच बचाव में एक अन्य अध्यापिका उपासना बीच में आईं तो ज्योति ने उस पर कुर्सी से वार कर दिया। इस झगड़े में महिला ने क्लास टीचर पूनम को भी कालर से पकड़ कर थप्पड़ मारा, जिससे पूनम के कपड़े फट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह मामला 12 अक्तूबर का है। क्लास टीचर पूनम के अनुसार, छात्र अपनी सीट छोड़ कर क्लास में सबसे पीछे जाकर बैठ गया। जब क्लास टीचर ने उसे वापस अपनी सीट पर आने को कहा तो उसने आने से मना कर दिया और जमीन पर लेट गया। क्लास टीचर पूनम ने बच्चे के इस व्यवहार की शिकायत प्रिंसिपल को दी। अगले दिन छात्र की मां स्कूल में पहुंची और रिसेप्शन पर बैठी एक टीचर को बुरा भला कहा और प्रिंसिपल के बारे में पूछने लगी। प्रिंसिपल उस समय स्कूल में न होने के कारण बच्चे की मां को वाइस प्रिंसिपल से मिलवाया गया। इस पर वह भड़क गई और वाइस प्रिंसिपल व दूसरे टीचरों के साथ गाली गलौच करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद प्रिंसिपल स्कूल में पहुंची और सारा मामला जानने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में भड़की छात्र की मां ने प्रिंसिपल को भी धक्का मार कर गिरा दिया। दूसरी ओर बच्चे की मां ने स्कूल टीचर द्वारा बच्चे को पीटने की शिकायत चाइल्ड वेलफेयर कमीशन व एसएसपी मोहाली को दी है। छात्र की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि स्कूल टीचर ने बच्चे की क्लास में पिटाई की। छुट्टी के बाद रोता हुआ बच्चा घर गया और अपनी मां को बताया। अगले दिन स्कूल जाकर जब मां ने मामला जानने का प्रयास किया तो स्कूल स्टाफ ने प्रिंसिपल को न मिला कर किसी अन्य टीचर को प्रिंसिपल बताकर मिलाया। वह प्रिंसिपल को जानती थी, इसलिए वह गुस्से में प्रिंसिपल के कमरे में चली गईं, लेकिन प्रिंसिपल ने उससे इस बारे में कोई बात नहीं की और अगले दिन उनके बच्चे को स्कूल से निकाल दिया। दोनो पक्षों की शिकायत की जांच खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन के अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed