{"_id":"5cddc90bbdec22075a3bd741","slug":"201558038795-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी में 16 हजार युवा पहली बार डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी में 16 हजार युवा पहली बार डालेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। लोकसभा हलका पटियाला के अधीन पड़ते हलका डेराबस्सी में 19 मई को मतदान के लिए प्रशासन की ओर से पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। इस बार डेराबस्सी के 2 लाख 58 हजार 622 वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। डेराबस्सी में राज्यभर में सबसे ज्यादा 16 हजार नए वोटर पहली बार वोट डालेंगे। डेराबस्सी के बाद दूसरे नंबर पर खरड़ में सबसे ज्यादा नए वोटर हैं।
कुल वोटरों में 1 लाख 36 हजार 38 पुरुष और 1 लाख 22 हजार 566 महिला वोटर हैं। इसके अलावा 1312 दिव्यांग व 18 ट्रांसजेंडर हैं। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। हलके में कुल 259 बूथ बनाए गए हैं, जहां 1300 स्टाफ सदस्यों को तैनात किया गया है। इनमें 58 बूथ संवेदनशील हैं। 112 बूथ पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। 130 बूथों की वेब कास्टिंग (लाइव वोटिंग) करवाई जाएगी। पोलिंग बूथ व वोटरों की भीड़ देखने के लिए एक क्यू मैनेजमेंट एप की सुविधा भी वोटरों को दी जा रही है जिसके अंतर्गत वह भीड़ देख सकते हैं और भीड़ घटने और वह वोट डालने के लिए जा सकते हैं।
चुनाव कमीशन के पास अब तक पहुंचीं 909 शिकायतें
चुनाव कमीशन के पास अब तक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की 909 शिकायतें पहुंचीं हैं। इनमें से 590 शिकायतें सही पाई गई हैं जिनमें से ज्यादातर अलग अलग स्थानों पर पोस्टर, बैनर या अन्य सामग्री लगाने संबंधी हैं। इनमें से 29 शिकायतें सी विजल एप के द्वारा मिली हैं। चुनाव कमीशन की ओर से पूरी सब-डिवीजन से सात नोटिस निकाले गए हैं। प्रशासन ने हरेक बूथ के लिए कुल 259 ईवीएम मशीनों के अलावा 46 मशीनें एक्सट्रा मंगवाई हैं। बूथ पर धूप से बचाने के लिए टेंट, पीने के पानी व छोटे बच्चों को संभालने के लिए क्रेच के भी प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध रहेंगी और रैंप भी बनाए जाएंगे। सीनियर सिटिजन को लाइनों से बचाने के लिए अलग प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम डेराबस्सी पूजा सियाल ने कहा कि चुनाव के लिए पूरे प्रबंध कर लिए हैं। उनकी पूरी कोशिश है कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हों। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।