{"_id":"5c75a35cbdec22736436bae3","slug":"201551213404-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार किसानों की तरह गरीबों के कर्ज भी माफ करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार किसानों की तरह गरीबों के कर्ज भी माफ करेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार किसानों की तरह गरीबों के कर्ज भी माफ करेगी: चन्नी
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घडुआं कानूनगो के 119 लाभार्थियों को दिए कर्ज माफी के सर्टिफिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जिस तरह पंजाब सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए हैं उसी तरह गरीबों के कर्ज भी सरकार माफ करेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनावों से पहले जो वादे पंजाब की जनता के साथ किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है और पहले पड़ाव में राज्य के किसानों का 10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा रहा है। चन्नी आज सहकारिता विभाग द्वारा घडुआं कानूनगो सर्कल के तहत आतीं कोआपरेटिव सोसाइटियों के 119 लाभार्थियों को एक करोड़ 3 लाख 44 हजार 938 रुपये के कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांटते समय गांव बडाली में करवाए गए समागम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन किसानों के पास ढाई एकड़ से पांच एकड़ तक जमीन है सरकार ने उनके कर्ज माफ किए हैं और अब किसानों की तरह गरीबों के कर्ज भी सरकार माफ करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि खरड़-गडांगा सड़क को चार करोड़ से चौड़ा करके विशेष मरम्मत करवाई जा रही है। खरड़-बस्सी पठाना सड़क की मरम्मत का काम भी 15 दिनों में शुरू हो जाएगा। क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और जल्दी ही प्रीमिक्स डालने का काम शुरू हो जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा गांव रोड़ा में पांच एकड़ में माडल आईटीआई बनाई जा रही है और इसमें जो भी बच्चा शिक्षा हासिल करेगा, उसके लिए नौकरी पहले ही यकीनी बनाई जाएगी। जल्दी ही पंचायतों को विकास कार्यों के लिए फंड व नौजवानों को जिम का सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर खरड़ के एसडीएम विनोद कुमार बंसल, डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं अभयजीत सिंह संधू, तहसीलदार खरड़ रविंदर कुमार बंसल, पनकोफैड के आडिटर सतपाल सिंह घुम्मण, संजीव कुमार, जसविंदर सिंह मदनहेड़ी, नागर सिंह धड़ाक, अशोक बजहेड़ी, कमलजीत सिंह मान, गुरदेव सिंह मदनहेड़ी, सर्बजीत सिंह ढींढसा तथा अमरजीत सिंह रूड़की समेत बड़ी संख्या में सरपंच, पंच, किसान तथा कोआपरेटिव सोसाइटियों के सचिव, पंचायत विभाग के सचिव तथा क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।