फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रहे गांववासी..

प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रहे गांववासी..

Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रहे गांववासी..
पभात से मोहाली जाने वाली सड़क की हालत खस्ता
विज्ञापन

नगर परिषद के अधीन आने के बाद एक बार भी नहीं बनी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
गांव पभात को जिला मोहाली से जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता है। इस तरफ प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। अब इस सड़क पर लोगों का पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया है। गांव पभात की सड़कें जीरकपुर नगर परिषद में शामिल होने से पहले मंडीकरण बोर्ड के अधीन थी, लेकिन जीरकपुर नगर परिषद के अधीन आने के बाद से इस सड़का का एक बार भी निर्माण नहीं किया गया।

जीरकपुर इलाके में रहने वाले अधिकतर लोग अपने काम से फेज-10 मोहाली जाने के लिए गांव पभात से होकर जाते हैं। पभात से मोहाली जाने वाली सड़क की हालत लंबे समय खस्ता है, जिस कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गांववासियों का कहना है कि उनके गांव में सड़कों की हालत काफी खराब है, इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। गांववासियों का ये भी कहना है कि उनके क्षेत्र की सड़कें पहले मंडीकरण बोर्ड के अधीन आती थी, लेकिन नगर परिषद जीरकपुर के अधीन आने के बाद एक बार भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया। सड़क की हालत खस्ता होने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट्स ::::::::
पभात से मोहाली जाने वाली सड़क को बनाने के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-मनवीर गिल, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed