फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्रूनिंग मशीन पर माहौल गर्माया, मेयर बोले निकाय विभाग ने अंडगा अटकाया

प्रूनिंग मशीन पर माहौल गर्माया, मेयर बोले निकाय विभाग ने अंडगा अटकाया

Tue, 28 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रूनिंग मशीन पर माहौल गर्माया, मेयर बोले निकाय विभाग ने अंडगा अटकाया
प्रूनिंग मशीन पर माहौल गरमाया, मेयर बोले-निकाय विभाग ने अड़ंगा लगाया
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की लागत से मंगवाई गई थी मशीन, अभी तक है गोदाम में
पार्षद बोले पेड़ों की छंटाई बनी समस्या, रोजाना लोग हो रहे हैं परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
जर्मनी से लाखों रुपये की लागत से पेड़ों की प्रूनिंग के लिए खरीदी गई मशीन का मामला गरमा गया। हाउस की मीटिंग का एजेंडा न होने के बावजूद इस पर जमकर चर्चा हुई। सभी दलों के पार्षदों ने इस मुद्दे को जमकर उठाया। उनकी दलील थी कि पेड़ों की छंटाई अब तक नहीं हुई है। जबकि सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में जब तक मशीन का काम लटका हुआ है, तब तक मैनुअल ही प्रूनिंग करवाई जाए।
वहीं, इस पर मेयर कुलवंत सिंह ने साफ किया है कि मशीन खरीदी जा चुकी है। मशीन मोहाली भी आ चुकी है। अब इस पर स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों ने अड़ंगा लगा दिया है। उनका कहना है कि अधिक कीमत पर मशीन खरीदी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले में नगर निगम कमिश्नर निकाय विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे। साथ ही मशीन को चलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो मशीन जर्मनी से मंगवाई गई है, उसकी कई विशेषताएं हैं। इससे पेड़ों की छंटाई से लेकर अधिक ऊंचाई पर लगे साइन बोर्ड धोने तक का काम किया जा सकता है। ऐसी मशीन देश में अब तक डेवलप नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि जब मशीन चलेगी तो पूरे देश से लोग इसे देखने आएंगे। जब मशीन संबंधी प्रस्ताव बनाकर निकाय विभाग को भेजा गया था। उस समय तो किसी ने आब्जेक्शन नहीं उठाई थी, लेकिन अब इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, इस दौरान पार्षदों का कहना था कि इस काम को प्रमुखता से लिया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले इसी मशीन की निकाय विभाग की विजिलेंस द्वारा जांच शुरू की गई। निकाय विभाग की विजिलेंस ने मशीन की खरीद संबंधी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे। तब से यह चल रहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती है, तब तक मशीन रोड पर नहीं उतर पाएगी।


निगम नहीं करेगा तो पार्षद खुद करेंगे छंटाई
इस दौरान सभी दलों के पार्षदों ने एक मांग पत्र तैयार कर निगम के अधिकारियों को सौंपा। इसमें कहा गया है कि अगर नगर निगम पेड़ों की छंटाई नहीं कर सकता है तो पार्षद खुद कर लेंगे। इसके लिए निगम द्वारा सामान मुहैया करवाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed