{"_id":"691e212adeeba4f1b20015e2","slug":"20-youths-attacked-a-student-he-suffered-serious-head-injuries-mohali-news-c-16-1-pkl1086-875817-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 20 युवकों ने छात्र पर किया हमला, सिर में लगी गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 20 युवकों ने छात्र पर किया हमला, सिर में लगी गंभीर चोटें
विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। श्री सुखमनी इंजीनियरिंग कॉलेज, डेराबस्सी के बाहर दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया, जब करीब 20 युवकों के एक गुट ने एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया।
गांव लालडू निवासी हर्ष राणा (पुत्र तरसेम राणा) कॉलेज से बाहर निकल रहा था, तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया। पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया से जुड़ी बहस के चलते हमलावरों ने हर्ष पर तेजधार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में हर्ष के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
घटना कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ कैद हो चुकी है। फुटेज में युवक हमले के बाद मौके से फरार होते दिखाई दे रहे हैं। हमले के तुरंत बाद घायल छात्र को अन्य छात्रों ने सिविल अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर करीब 20 युवकों की पहचान कर ली है। थाना डेराबस्सी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।