फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   20-year-old married woman jumps from third floor, dies

मोहाली : पीजी में रह रही 20 साल की विवाहिता ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, आत्महत्या के कारण का नहीं चला पता

Fri, 21 May 2021 11:34 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
20-year-old married woman jumps from third floor, dies
मोहाली। शहर के फेज-1 स्थित गांव मोहाली के एक पीजी में रहने वाली एक 20 साल की विवाहिता ने शुक्रवार को इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मूलरूप से गुरदासपुर की रहने वाली किरन के रूप में हुई है। पहले आसपास के लोगों ने उसे घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर फोटोग्राफी करवाई है। इस इलाके मेें चर्चा थी कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस एक एजेंसी उसके पति जगरूप सिंह को किसी मामले में उठाकर ले गई थी। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और यह भी बताया जा रहा है कि वह मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। लेकिन अभी आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पीजी में रह रही किरन ने जब इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई तो नीचे गिरते ही वह लहू लुहान हो गई थी। यहां आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उसको तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना फेज-एक की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवाकर उसके मायका परिवार और पति जगरूप सिंह को इस बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने कहा कि युवती के परिजनों के आने पर ही मामले का पता चल पाएगा। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed