फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   20 participants appeared in the competition based on Ambedkar's life

Mohali News: अंबेडकर के जीवन पर आधारित प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने दी परीक्षा

Mon, 25 Aug 2025 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
20 participants appeared in the competition based on Ambedkar's life
मोहाली। डॉ. भीमराव अंबेडकर मिशनरी वेलफेयर एसोसिएशन, मोहाली ने रविवार को फेज-7 के डायमंड मंदिर, श्री गुरु रविदास भवन में पुस्तक प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय डॉ. अंबेडकर का जीवन और उनके विचार रहे। इसमें 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा एक घंटे चली और इसमें 100 प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का परिणाम 26 अक्टूबर को गोराया स्थित डॉ. अंबेडकर स्कूल ऑफ थॉट्स में घोषित होगा। राज्य स्तर पर अव्वल आने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये नकद इनाम मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को एसोसिएशन के प्रधान डॉ. जतिंदर सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया, जबकि परमजीत कौर और लखविंदर पाल ने इसकी निगरानी की। परीक्षा के बाद प्रतिभागियों को जलपान भी परोसा गया। आयोजन के दौरान सहयोग देने वालों में पिंटू मटौर, उपिंदर रविदास, मिशनरी गायक मनोज चौहान और चंडीगढ़ की रविदास समाज सुधार सभा से रॉबिन व उनकी टीम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed