फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गर्मी रिकार्ड तोड़, 5 साल में 9 मई सबसे गर्म

गर्मी रिकार्ड तोड़, 5 साल में 9 मई सबसे गर्म

Fri, 10 May 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
गर्मी रिकार्ड तोड़, 5 साल में 9 मई सबसे गर्म
मोहाली। वीरवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। पिछले 5 साल में इस बार 9 मई सबसे गर्म रही। इस हफ्ते का वीकएंड भी काफी गर्म रहेगा। हालांकि अगले हफ्ते की शुरुआत के साथ तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई जा रही है। गर्म हवा लू बन चुकी है। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। अस्पतालों में बुखार व डिहाइड्रेशन के मरीजों की तादात बढ़ती जा रही है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भीषण गर्मी मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन

9 मई का दिन पिछले पांच सालों की तुलना में 4 से 6 डिग्री सेंटिग्रेट तक ज्यादा गर्म रहा। वीरवार को पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 9 मई 2018 को तापमान 35 डिग्री था। इसी तरह 9 मई 2017 को 37 डिग्री, 9 मई 2016 को 36 डिग्री, 9 मई 2015 को 30 डिग्री व 9 मई 2014 को पारा 37 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वीरवार को लोग गर्मी से बेहाल रहे। पार्कों, मॉल व बाजारों में सन्नाटा सपरा रहा। सरकारी दफ्तरों में भी लोगों की आवाजाही कम ही रही।
विज्ञापन

डॉ. अखिलेश शर्मा ने बताया कि इस मौसम में बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है। लिहाजा गर्मी से बचाव ही सबसे बेहतर तरीका है। गर्म मौसम में घर से बाहर जरूरत पड़ने पर ही निकलें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। जब भी धूप में बाहर जाना हो तो शरीर को सूती कपड़ों से पूरी तरह ढक कर रखें। गर्मी में डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को बिना सलाह के कोई दवा न दें। बाजार से खुले में कटे फल और सब्जियों का इस्तेमाल न करें। तले भोजन और फास्ट फूड का सेवन जहां तक हो सके न करें। पीने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें। दही, लस्सी, नींबू पानी का सेवन ज्यादा करें। कोल्ड ड्रिंक व बाजारी पेय पदार्थों के इस्तेमाल से बचें। घबराहट, चक्कर आना या उल्टी-दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की बर्बादी करने वाले 123 लोगों के काटे चालान
पानी की बर्बादी को लेकर अभी तक 123 चलान काटे जा चुके हैं। गर्मी के मौसम में पानी की बर्बादी रोकने के लिए वाटर सप्लाई विभाग जहां अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत लोगों को पानी बर्बाद करने से रोक रहा है, वहीं बेवजह पानी बहाने वालों को नोटिस जारी कर रहा है। नोटिस जारी होने पर भी जो लोग पानी की बर्बादी से बाज नहीं आ रहे, उनके चलान काटे जा रहे हैं। यह चलान तीन चरण में हैं। नोटिस देने के बाद भी पानी की बर्बादी से बाज न आने वाले लोगों का पहला चालान एक हजार रुपये का, दूसरा दो हजार का। इसके बाद भी जो लोग बर्बादी से बाज नहीं आएंगे, उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। दोबारा कनेक्शन लेने के लिए 5000 रुपये की पेनल्टी देनी होगी।
कोट्स
हम अपने एरिया में 15 मिलियन गैलन पानी की सप्लाई रोजाना कर रहे हैं। पानी पूरे प्रेशर के साथ सप्लाई किया जा रहा है। गर्मी में पानी की मांग बढ़ जाती है, लेकिन हमारे पास स्टैंडबाई इंतजाम हैं। शहर के लोगों को पेयजल संबंधी समस्या नहीं आने दी जाएगी। लोगों से भी अपील है कि पानी का इस्तेमाल समझदारी से करें, ताकि गर्मी के मौसम में किसी को पानी को लेकर समस्या न हो।

-अनिल कुमार, एक्सईएन, वाटर सप्लाई मोहाली।
कोट्स
भीषण गर्मी के दौरान लोगों को बिजली सप्लाई के कारण समस्या न हो, इसके लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। फिलहाल डिमांड और सप्लाई को लेकर कोई समस्या नहीं है। लोगों से भी अपील है कि बिजली का गैरजरूरी इस्तेमाल न करें। इन दिनों में लोड बढ़ने से फीडर में समस्या आ जाती है। जिससे कई बार बिजली सप्लाई बाधित होती है, लेकिन विभाग के एसडीओ, जेई व अन्य कर्मचारी समस्या को फौरन हल करने के लिए 24 घंटे तैनात किए गए हैं। बिजली सप्लाई संबंधी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
-गुरप्रीत सिंह संधू, एक्सईएन, इलेक्ट्रिसिटी मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed