फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गांव इब्राहिमपुर की पंचायत ने शामलात जमीन पर अवैध माइनिंग खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

गांव इब्राहिमपुर की पंचायत ने शामलात जमीन पर अवैध माइनिंग खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

Sat, 09 Mar 2019 01:04 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
गांव इब्राहिमपुर की पंचायत ने शामलात जमीन पर अवैध माइनिंग खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
इब्राहिमपुर की शामलात भूमि पर अवैध माइनिंग का खेल
विज्ञापन

पंचायत ने पुलिस को दी शिकायत, जेसीबी और पौकलेन मशीनों के साथ माइनिंग करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। हलके में अवैध माइनिंग को रोकने में प्रशासनिक अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। गांव इब्राहिमपुर की पंचायत ने गांव की शामलात जमीन पर अवैध माइनिंग होने संबंधी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है। पंचायत ने अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रस्ताव पारित करके कार्रवाई करने की मांग की है, परंतु शिकायत देने के बावजूद इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिस कारण ग्रामीणों में रोष है।
सरपंच हरजीत कौर, पंच रानी, पंच अमरजीत कौर, पंच गुरमीत सिंह, पंच तजिंदर कौर ने बताया कि गांव में नजदीक से गुुजरती घग्गर नदी में गांव की शामलात जमीन पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जमीन पर अवैध माइनिंग का खेल लंबे समय से दिन-रात चल रहा है। आरोप लगाया कि यह गोरखधंधा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। रात के अलावा दिन में भी माफिया पौकलेन व जेसीबी मशीनों की मदद के साथ टिप्परों व ट्रैक्टर ट्रालियों में सारा दिन रेत, गरेवल व मिट्टी की अवैध माइनिंग कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहा है। माफिया के वाहन सारा दिन गांव की सड़कों पर दौड़ते रहते हैं। इससे सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। अवैध माइनिंग से जमीन में बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। गांव वासियों ने शामलात जमीन की निशानदेही करने की मांग की है।
विज्ञापन


अवैध माइनिंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर भेजकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी व्यक्ति को अवैध माइनिंग नहीं करने दी जाएगी। अवैध माइनिंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर कार्रवाई की जाएगी
बीडीपीओ बलजिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पंचायत की ओर से प्रस्ताव पास कर अवैध माइनिंग के बारे में सूचना दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, माइनिंग इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह ने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed