फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सालों बाद वीआईपी जिले का रिजल्ट सुधरा

सालों बाद वीआईपी जिले का रिजल्ट सुधरा

Thu, 09 May 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
सालों बाद वीआईपी जिले का रिजल्ट सुधरा
मोहाली। वीआईपी जिला मोहाली के लिए साल 2019 का आगाज शानदार रहा है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के रिजल्ट में जहां जिले की पास प्रतिशत कई गुना बढ़ी है, वहीं मेरिट में भी सात छात्र अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि मोहाली शहर के स्कूलों ने एक बार फिर निराश ही किया है, जबकि खरड़ और मोहाली देहाती एरिया के विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाकर जिले को राज्य के अन्य जिलों की श्रेणी में खड़ा किया है।
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस बार जिले से 8246 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। इनमें से 7120 स्टूडेंट्स परीक्षा पास करने में कामयाब रहे हैं। विद्यार्थियों की पास प्रतिशत 86.34 फीसदी रही है, जोकि गत सालों की तुलना में काफी अधिक है। वहीं, जानकारों की मानें तो इस बार रिजल्ट सुधरने के कई कारण हैं। एक तो साल के शुरू से ही शिक्षा विभाग का फोकस स्कूलों पर था। शिक्षामंत्री से लेकर शिक्षा सचिव तक स्कूलों में जाकर खामियां जान रहे थे। साथ ही उन्हें तय समय में दूर करने की कोशिश की गई। इसके अलावा टीचरों को पढ़ाने की नई तकनीकें सिखाईं गईं। टीचिंग लर्निंग मैटीरियल से लेकर अन्य सभी चीजों के प्रयोग को रुचिकर बनाया गया, जिसके चलते यह सब हो पाया।
विज्ञापन


2018 में एक भी बच्चा नहीं बना पाया था मेरिट में जगह
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2018 में घोषित रिजल्ट में जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। जिले के विद्यार्थियों की पास प्रतिशत 66.94 फीसदी रही थी, जबकि एक भी बच्चा मेरिट सूची में अपनी जगह नहीं बना पाया था। इसी तरह 2017 के रिजल्ट में जिले के विद्यार्थियों की पास प्रतिशत 44 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट से शिक्षा विभाग की होती थी किरकिरी
जब भी गत समय में बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाता था, उस समय विभाग की काफी किरकिरी होती थी, क्योंकि मोहाली का रिजल्ट काफी खराब रहता था। जबकि जिले के अधिकतर स्कूलों में दावा किया जाता है कि वीआईपी टीचर यानी अधिकारियों व मंत्रियों के चहेतों की पोस्टिंग होती थी। ऐसे में रिजल्ट वाली प्रेस कांफ्रेंस को फेस करना मंत्री के लिए भी मुश्किल होता था, लेकिन इस बार के रिजल्ट ने सारे भ्रम तोड़ दिए हैं।

मेरिट में आए सातों विद्यार्थी
तमन्ना - गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ - 639
हरप्रीत कौर - गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ - 636
सिमरन - बिक्रम पब्लिक हाई स्कूल खरड़ - 636
करन - गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ - 636
करमजीत सिंह - बाबा जोरावर सिंह फतेह पब्लिक हाई स्कूल खिजराबाद - 634
अमनदीप कौर - गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाकरपुर - 634
सिमरनप्रीत कौर - खालसा पब्लिक स्कूल तंगोरी - 633
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed