फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नई खुली सिटी पुलिस चौंकी में हुई पुलिस-पब्लिक मीटिंग

नई खुली सिटी पुलिस चौंकी में हुई पुलिस-पब्लिक मीटिंग

Fri, 30 Mar 2018 01:39 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
नई खुली सिटी पुलिस चौंकी में हुई पुलिस-पब्लिक मीटिंग
नशे को खत्म करने में दें सहयोग: डीएसपी
विज्ञापन

कुराली में सिटी पुलिस चौकी में हुई पुलिस पब्लिक मीटिंग
शिक्षण संस्थानों के बाद छुट्टी के समय लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
शहीद भगत सिंह पार्क में बनी सिटी पुलिस चौकी में पहली पुलिस-पब्लिक मीटिंग हुई। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपराधों पर नकेल डालने में सहयोग की अपील की। सिटी इंचार्ज निधान सिंह की देखरेख में मीटिंग हुई। इसमें डीएसपी खरड़ दीपकमल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। मीटिंग में एसएचओ कुराली दीपइंदर, एसएचओ खरड़ सिटी सतनाम सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान डीएसपी दीप कमल ने पुलिस द्वारा लोगों की सहायता के लिए शुरू किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से नशे के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है, जिसमें शहरवासी वालंटीयर के रूप में काम करके नशे के खात्मे में सहयोग दें। उन्होंने शहर में नई सिटी पुलिस चौकी को जरूरत के अनुसार सुविधाएं और स्टाफ उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।

इस मौके पर सिटी कांग्रेस के प्रधान नंदीपाल बंसल, पार्षद बहादुर सिंह ओके, कमलजीत चावला, जसबीर सिंह राठौर, सोमनाथ वर्मा और रघुवीर सिंह चतामली ने शहर में सिटी पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग और एसएसपी का आभार जताया। प्रवक्ताओं ने कहा कि शहर में पुलिस चौकी के स्थापित होने से शहर में अपराधों में कमी आएगी। इस दौरान जत्थेदार तेजपाल सिंह ने पुलिस से शहर के स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थाओं में छुट्टी के समय लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर काउंसिल के उपप्रधान राणा गुरचरण सिंह, पार्षद बलविंद्र सिंह पडियाला, परमजीत सिंह पम्मी, हैप्पी धीमान, प्रिंस शर्मा, निर्मल सिंह कलसी, त्रिलोक धीमान, स्वीटी शर्मा, मोहन लाल वर्मा और दिनेश गौतम भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


कैपशन : कुराली में नई खुली पुलिस चौकी में शहरवासियों के साथ बातचीत कर डीएसपी दीप कमल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed