फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आखिर नगर निगम ने पशु मालिकों को भेजे नोटिस

आखिर नगर निगम ने पशु मालिकों को भेजे नोटिस

Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
आखिर नगर निगम ने पशु मालिकों को भेजे नोटिस
शहर से बाहर पशु ले जाने के लिए नगर निगम ने भेजे नोटिस
विज्ञापन

दूध का कारोबार करने वाले गांवों के लोग आए विरोध में
एक माह के अंदर पशुओं को सीमा से बाहर न करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर के प्रमुख गांवों के लोगों द्वारा घरों के बाहर बांधे जाने वाले पशुओं को निगम की सीमा से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर निगम के कमिश्नर की ओर से गांवों के पशु मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस जारी होने के एक माह के अंदर इन पशुओं को सीमा से बाहर करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है। दूसरी ओर पशु मालिकों ने कहा कि उनका पुश्तैनी गांव है और वह अपने पशुओं को नगर निगम की सीमा से बाहर कैसे रख सकते हैं। इससे उनको काफी परेशानी आएगी।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम में पड़ते गांव शाहीमाजरा, कुंभड़ा, सोहाना, मटौर, मोहाली और मदनपुरा के लोगों द्वारा पशुओं को नगर निगम की सीमा में पड़ती जगह और खाली प्लाटों में बांध दिया जाता था। इससे शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यहीं नहीं इस मुद्दे को लेकर सेक्टर-68 के पार्षद ने इस मामले को कई बार नगर निगम की हाउस मीटिंग में भी उठाया था। जिसके बाद इसके हल के लिए अब निगम द्वारा पंजाब नगर निगम एक्ट 1976 की धारा 324 के तहत जारी किए गए इन नोटिसों में कहा गया है कि पशु मालिक अपने पशुओं को जनतक स्थानों पर बांध देते है या फिर खुले छोड़ देते हैं। इससे हादसे होते हैं, साथ ही कई प्रकार की समस्याएं होती हैं। नोटिस में कहा गया है कि पशु मालिकों द्वारा ऐसा करना नगर निगम एक्ट का उल्लंघन है। नोटिस में पशु मालिकों को हिदायत दी गई है कि जनतक स्थानों पर पशु छोड़ने तुरंत बंद किए जाएं। नोटिस मिलने के एक माह के अंदर इनको नगर निगम सीमा से बाहर किया जाए। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात नोटिस में कही गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर निगम द्वारा भेजे गए नोटिसों के खिलाफ लोग एकत्र होने लगे हैं। गांव सोहाना के पार्षद परविंदर सोहाना ने कहा कि नगर निगम की यह कार्रवाई गांव निवासियों को उजाड़ने वाली है। गांव के लोगों की जमीन पहले ही सरकार द्वारा शहर के निर्माण के लिए जबरन ले ली गई है। अब सरकार ने दूध का कारोबार करने वालों को उजाड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर उनके द्वारा यह फैसला लागू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु मालिक नहीं माने तो दर्ज होगी एफआईआर: कमिश्नर
इस संबंध में नगर निगम के कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि शहर में घूमते पशुओं की समस्या गंभीर है। इसके हल के लिए पशु मालिकों को नगर निगम की सीमा से बाहर पशुओं को ले जाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। पशु मालिकों को यह समझाने की कोशिश भी की जा रही है। अगर नोटिसों का समय खत्म होने तक पशु पालकों ने निर्देश का पालन नहीं किया तो नगर निगम उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। कानूनी कार्रवाई के तहत एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और इस समस्या का पक्के तौर पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed