फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एंबूलेंस पर ततकाल मुख्य मंत्री फोटो के साथ प्रधान मंत्री की फोटो लगाने के मामले में यूथ कांग्रसी बरी

एंबूलेंस पर ततकाल मुख्य मंत्री फोटो के साथ प्रधान मंत्री की फोटो लगाने के मामले में यूथ कांग्रसी बरी

Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
एंबूलेंस पर ततकाल मुख्य मंत्री फोटो के साथ प्रधान मंत्री की फोटो लगाने के मामले में यूथ कांग्रसी बरी
एंबुलेंस पर सीएम के साथ प्रधानमंत्री की फोटो लगाने में यूथ कांग्रेसी बरी
विज्ञापन

पिछली अकाली भाजपा सरकार के समय डेराबस्सी के यूथ कांग्रेसियों पर हुआ था केस दर्ज
डेराबस्सी।
सरकारी 108 नंबर एंबुलेंस पर मुख्यमंत्री के साथ जबरन प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने के मामले में डेराबस्सी कोर्ट ने पांच साल बाद यूथ कांग्रेस के छह सदस्यों को बरी कर दिया। यह मामला पांच साल पहले डेराबस्सी पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस के चालक रवि कुमार पुत्र राजकुमार जिला पठानकोट की शिकायत पर दर्ज किया था।

इस मामले में यूथ कांग्रेस के तत्कालीन हलका प्रधान बलिहार सिंह बल्ली, उपप्रधान अमित बाबा, पुष्पिंदर सिंह डेराबस्सी, लोकसभा हलका पटियाला के तत्कालीन कांग्रेस प्रधान गुरदीप सिंह उठसर एवं उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ दर्ज किया गया था। एंबुलेंस चालक ने आरोप लगाया था कि उक्त व्यक्तियों ने इमरजेंसी के दौरान दी जा रही सेवाओं में विध्न डालकर एंबुलेंस को जबरन रोका और उस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की फोटो लगा दी थी। पुलिस द्वारा अदालत में पेश चालान में अमरीक सिंह घन्नोर, सतपाल सिंह घन्नोर, कुलविंदर सिंह शेखपुरा को आरोपी बनाया गया था। अदालत ने 5 साल तक चले केस के ट्रायल के बाद सबूतों के अभाव में पुष्पिंदर को छोड़ बाकी छह लोगों को बरी कर दिया है। अदालत के फैसले के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन : पांच साल बाद बरी होने पर खुशी जाहिर करते हुए यूथ कांग्रेसी नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed