फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी के दो विद्यार्थियों ने जिले के टॉप थ्री में स्थान बनाया

डेराबस्सी के दो विद्यार्थियों ने जिले के टॉप थ्री में स्थान बनाया

Sun, 12 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी के दो विद्यार्थियों ने जिले के टॉप थ्री में स्थान बनाया
डेराबस्सी। पीएसईबी के कक्षा 12वीं के नतीजों में डेराबस्सी के दो विद्यार्थियों ने जिले के टॉप थ्री में स्थान बनाया है। मुबारकपुर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरवीर कौर ने जिले में पहला व राज्य में 8वां स्थान जबकि इसी स्कूल के परविंदरपाल सिंह ने जिले में तीसरा व राज्य 17वां स्थान हासिल किया है। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि से उनके परिवारों व गांवों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


लगातार 12 घंटे पढ़ाई कर हरवीर ने हासिल की उपलब्धि
हरवीर कौर पुत्री डा. हरी सिंह (आरएमपी) निवासी गांव कारकौर ने 450 में से 440 नंबर हासिल कर मेरिट में जगह बनाई। हरवीर के पिता गांव में ही आरएमपी डॉक्टर हैं, जिनकी तीन लड़कियां और एक लड़का है। हरवीर तीसरे नंबर की बेटी है और उससे छोटा एक लड़का है। हरवीर कौर ने कहा कि उसके माता-पिता और अध्यापकों के निर्देशों के अंतर्गत उसने दिन में लगातार 12 घंटे पढ़ाई कर यह उपलब्धि हासिल की है। फुर्सत के समय में वह संगीत भी सुनती थी। उसका सपना आईएएस बनने का है। हरवीर कौर की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है जिसने बीएसई की हुई है, जबकि दूसरे नंबर की बहन बीफार्मेसी कर रही है। हरवीर ने बताया कि उसके घर का माहौल ऐसा है कि खुद दिल करता है कि वह पढ़ाई कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करे। उसे स्कूल के अध्यापकों की ओर से फुल स्पोर्ट मिली है।
विज्ञापन


परविंदरपाल ने अध्यापकों व माता-पिता के सिर बांधा सफलता का सेहरा
परविंदरपाल सिंह पुत्र अमृतपाल सिंह निवासी त्रिवेदी कैंप ने 450 में से 431 नंबर हासिल कर मेरिट में जगह बनाई है। परविंदरपाल के पिता त्रिवेदी कैंप में करियाने की दुकान करते हैं जिन्होंने बताया कि शुरू से ही उनके लड़के का पढ़ाई का बहुत शौक है और यह सफलता उसे अपनी कड़ी मेहनत से मिली है। परविंदरपाल सिंह ने अपनी सफलता का सेहरा स्कूल अध्यापकों और माता-पिता के सिर बांधा है। उसने बताया कि वह आईपीएस बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed