{"_id":"5abd481e4f1c1bce618b4621","slug":"171522354206-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेंटर के टुकडे गिरने कारण चार मैंबर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेंटर के टुकडे गिरने कारण चार मैंबर घायल
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना खा रहे परिवार पर गिरा लेंटर, चार जख्मी
कुराली। वार्ड-10 में घर के कमरे का लेंटर के टुकड़े गिरने से परिवार के चार सदस्य जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। पीड़ित परिवार और गांव वासियों ने जिला प्रशासन से मदद की मांग की है।
यह हादसा वीरवार दोपहर बाद हुआ। इस दौरान परिवार के सदस्य कमरे में खाना खा रहे थे। इस दौरान पुरानी छत के लेंटर का काफी हिस्सा अचानक गिर गया। कमरे के अंदर बैठे परिवार के चारों सदस्य जिनमें कुलवीर सिंह, उनकी पत्नी मनदीप कौर, पिंकू और उसकी पत्नी तान्या लेंटर गिरने से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, वहां उपचार के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। कुलवीर सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान लेंटर का टुकड़ा उसके सिर में आ लगा, जिससे वह जख्मी हो गए। इस दौरान वार्ड की पार्षद कुलवंत कौर पाबला और गुरमेल सिंह पाबला ने पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात की और जिला प्रशासन से परिवार को आर्थिक मदद करने की अपील की।