फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मजदूर की बेटी ने पंजाब में 15वां रैंक हासिल किया

मजदूर की बेटी ने पंजाब में 15वां रैंक हासिल किया

Thu, 09 May 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की बेटी ने पंजाब में 15वां रैंक हासिल किया
लाडरां/बनूड़। गांव बाकरपुर के सरकारी स्कूल की छात्रा अमनदीप कौर पुत्री ज्ञान सिंह ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए दसवीं कक्षा के नतीजे में पंजाब में 15वां स्थान हासिल कर गांव के स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। 650 में से 634 अंक प्राप्त करने पर उसके परिजन, शिक्षक और क्षेत्र निवासियों में खुशी का माहौल है। अमनदीप कौर ने बताया कि उसने यह उपलब्धि बिना ट्यूशन के शिक्षकों और अपने माता-पिता की स्पोर्ट के चलते हासिल की है। उसकी गणित शिक्षक मलती सचदेवा की प्रेरणा से उसको यह मुकाम हासिल हुआ है। इसके अलावा प्रिंसिपल परवीन वालिया अजीत पाल को भी श्रेय जाता है। अमनदीप कौर ने कहा कि उसका अगला लक्ष्य कॉमर्स की पढ़ाई करने के बाद आईएएस बनने का है। अमनदीप ने बताया कि वह घर में गरीबी होने के बावजूद हर रोज पेपरों के मौके पर 18-18 घंटे पढ़ती है। उसके पिता सेक्टर-82 में मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed