फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   16 injured due to firecrackers in Kharar, one child referred to PGI

पटाखों की चपेट में आकर 16 घायल- एक बच्चा पीजीआई रैफर

Thu, 27 Oct 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
16 injured due to firecrackers in Kharar, one child referred to PGI
खरड़। शहर में दिवाली पर पटाखों की चपेट में आकर 16 लोगों के झुलस गए हैं। इनमें एक बच्चे को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सरकारी अस्पताल खरड़ से मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात पटाखे चलाते समय पटाखों को लगी आग की चपेट में आने के कारण 9 लोग, दो महिलाएं और चार बच्चे सरकारी अस्पताल पहुुंचे थे। इनमें रजत कुमार (11) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बडाला की आंखें जख्मी होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बता दें कि जहां पंजाब सरकार समेत खरड़ शहर के अलग-अलग सामाजिक संगठनों द्वारा लोगों को ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की थी वहीं, शहर के मेन बस स्टैंड पर रात करीब 11.30 बजे तक पटाखों की दुकानों पर पटाखे बेचे जा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि इन दुकानदारों पर कोई कानून लागू नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed