{"_id":"5cfd631bbdec22077b459f8d","slug":"15601098434-mohali-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकोली में गंदगी का आलम, एक-एक हफ्ता नहीं आते सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकोली में गंदगी का आलम, एक-एक हफ्ता नहीं आते सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। सफाई कर्मचारी एक-एक हफ्ता ढकोली की गलियों में फैली गंदगी को साफ करने नहीं आते। ये कहना है कि ढकोली में रहने वाली गृहिणियों का। सफाईकर्मी न आने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे सारा दिन बदबू आती है। गौरतलब है कि नगर काउंसिल ने जिस ठेकदार को सफाई का ठेका दिया हुआ है उसने शहर के सभी 31 वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए करीब 250 कर्मचारियों को रखा हुआ है, इसके बावजूद शहरवासी सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज करवाते हैं।
डीएस एस्टेट में रहने वाले सरबजीत कौर, कांता शर्मा, सुनीता, रीतू का कहना है कि उनकी कालोनी में 250 से 300 घर हैं, जिनमें रहने वाले लोगों की संख्या एक हजार से अधिक है। कालोनी की सफाई के लिए 6 से 7 कर्मचारी तैनात किए हुए हैं, परंतु ये हफ्ते में एक बार सफाई करने आते हैं। कालोनी वासियों ने बताया कि एक-एक हफ्ता गलियों की सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं, जिस कारण इलाके में बदबू फैली रहती है। मामले को लेकर काउंसिल अधिकारियों को शिकायतें दर्ज करवाईं, परंतु कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
कालोनी की एंट्री पर गंदगी से होता है स्वागत
कालोनी वासियों ने बताया कि सफाई कर्मचारी की नजरअंदाजी का आलम यह है कि कालोनी के एंट्रेंस प्वाइंट पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जो कालोनी के अंदर दाखिल होने वाले का स्वागत बदबू से करते हैं। स्थिति यह है कि यहां से होकर निकलने के लिए लोगों को अपनी नाक कपड़े से ढककर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
कोट्स ::::
संबंधित ठेकेदार को आदेश देकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।
-संतोष कुमारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर काउंसिल जीरकपुर।