फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1.56 lakhs were cheated in the name of getting work permit for Australia, case registered against the operator

Mohali News: ऑस्ट्रेलिया का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 1.56 लाख ठगे, संचालक पर मामला दर्ज

Mon, 02 Jun 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
1.56 lakhs were cheated in the name of getting work permit for Australia, case registered against the operator
मोहाली। ऑस्ट्रेलिया का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 1.56 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला करनाल के बसंत विहार निवासी नीरज के बयान पर इमिग्रेशन कंपनी वेंचर ऑफ पेसीफिक के संचालक के खिलाफ दर्ज किया गया है। यह ऑफिस फेज-1 मोहाली में चल रहा था। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) व इमिग्रेशन एक्ट 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सोशल मीडिया के विज्ञापन पर उसने उक्त कंपनी के बारे में सुना था। कंपनी 100 फीसदी वीजा देने की गारंटी दे रही थी। उसने फेज-1 मोहाली में कंपनी से संपर्क किया तो जहां कंपनी की कर्मचारी श्वेता ने ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 8.10 लाख रुपये की मांग की। उनसे जानकारी हासिल करने के उपरांत नीरज से छह हजार रुपये बतौर रजिस्ट्रेशन फीस ली। कुछ दिन बाद उक्त कंपनी ने फोन करके विनय को ऑफिस बुलाया और उसे ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वर्क परमिट देकर उससे 8.10 लाख का चेक ले लिया। बाद में 1.50 लाख रुपये अपने बताए खाते में जमा करवा लिए। रकम लेने के उपरांत कंपनी के कर्मचारियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। तंग आकर उसने पुलिस को शिकायत दी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed