फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हरप्रीत, कर्ण और सिमरन ने 636 अंकर लेकर जिले में पाया दूसरा स्थान

हरप्रीत, कर्ण और सिमरन ने 636 अंकर लेकर जिले में पाया दूसरा स्थान

Thu, 09 May 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
हरप्रीत, कर्ण और सिमरन ने 636 अंकर लेकर जिले में पाया दूसरा स्थान
खरड़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ की छात्रा हरप्रीत कौर व छात्र कर्ण और विक्रम पब्लिक हाई स्कूल खरड़ की छात्रा सिमरन ने सामूहिक रूप से (636/650) 97.85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। पंजाब की मेरिट सूची में इनका 13वां रैंक रहा।
विज्ञापन


पिता यूएई में कारपेंटर हैं तो बेटी बनी टॉपर
छात्रा हरप्रीत कौर ने बताया कि वह नॉन मेडिकल की पढ़ाई और पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद अध्यापक बनकर सेवा करने की इच्छुक हैं। उसके पिता यूएई में कारपेंटर का काम करते हैं, जबकि मां घरेलू कामकाज करती हैं। उसका छोटा भाई भी इसी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ रहा है। प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह ने हरप्रीत कौर का मुंह मीठा करवाकर उसे इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। स्कूल स्टाफ ने हरप्रीत कौर के परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल के लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पंजाब की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: छात्रा हरप्रीत कौर प्रिंसिपल, अध्यापकों व परिजनों के साथ।

दुकानदार के बेटे ने चमकाया परिवार का नाम
छात्र कर्ण ने कहा कि वह नॉन मेडिकल की पढ़ाई करके कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की डिग्री प्राप्त करके इंजीनियर बनेगा। कर्ण के पिता भूपिंदर कुमार दुकानदारी करते हैं, जबकि मां सीमा रानी घरेलू महिला हैं। प्रिंसिपल भूपिंदर कुमार ने बताया कि इस छात्र की बहन कोमल ने भी 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्होंने कर्ण का मुंह मीठा करवाते हुए उसे इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: छात्र कर्ण प्रिंसिपल व स्कूल स्टाफ और अपने परिजनों के साथ।

बिना ट्यूशन बेटी बनी टॉपर, परिवार हुआ खुश
छात्रा सिमरन ने बताया कि उसने कभी भी पढ़ाई के दौरान ट्यूशन नहीं ली है और अपने अध्यापकों तथा परिजनों की प्रेरणा से कड़ी मेहनत करके आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। उसने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। उसकी छोटी बहन इसी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है और भाई रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। स्कूल के अध्यापकों ने छात्रा का मुंह मीठा करवाकर उसे इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रिंसिपल सीमा शर्मा तथा कक्षा इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि इस छात्रा को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया है ताकि वह अपनी मंजिल की ओर बढ़ सके। छात्रा के पिता सुभाष कुमार फ्लैक्स बोर्ड बनाने का काम करते हैं जबकि मां निशा घरेलू काम करती हैं। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ से मनजीत कौर, रूपिंदरजीत कौर, शैलजा शर्मा, पूनम शर्मा तथा अमरजीत कौर समेत अन्य स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन: छात्रा सिमरन को सम्मानित करते अध्यापक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed