{"_id":"5a10916a4f1c1bf3538be30c","slug":"141511035242-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल ने केजरीवाल व खैहरा के पुतले जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल ने केजरीवाल व खैहरा के पुतले जलाए
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैहरा के खिलाफ यूथ अकाली दल ने किया प्रदर्शन
मोहाली। एनडीपीएस मामले में फाजिल्का अदालत की ओर से समन जारी करने के बाद अकाली दल ने आम आदमी पार्टी के सीनियर सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दल ने सुखपाल खैहरा के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने खैहरा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया। यूथ अकाली दल के प्रधान हरमनप्रीत सिंह प्रिंस की अगुवाई में वर्करों ने केजरीवाल व खैहरा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रिंस ने कहा कि सुखपाल खैहरा खुद शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेताओं के खिलाफ झूठा प्रचार किया। अब वास्तविकता सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को तुरंत खैहरा का इस्तीफा लेना चाहिए पर केजरीवाल चुप बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक खैहरा इस्तीफा नहीं देते हैं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर यूथ अकाली दल के नेता मनदीप सिंह संधू, गुरदीप सिंह सेठी, भूपिंदर सिंह मल्होत्रा, मनप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, इंद्रप्रीत सिंह टिंकू, करन पहलवान, गुरविंदर सिंह रंधावा, दीपक भटिया, हरविंदर सिंह, मनदीप मान समेत कई लोग मौजूद थे।