फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जरूरतमंद लोगों को मिलेगी फ्री कानूनी सहायता

जरूरतमंद लोगों को मिलेगी फ्री कानूनी सहायता

Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
जरूरतमंद लोगों को मिलेगी फ्री कानूनी सहायता
अब जरूरतमंद लोगों को मिलेगी फ्री कानूनी सहायता
विज्ञापन

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने शुरू की मुहिम
रैली व नुक्कड़ नाटक से लोगों को इस बारे में किया जाएगा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
निचले स्तर तक लोगों को जागरूक करने के लिए मुफ्त कानूनी सहायता दी जाएगी। यह जानकारी जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अर्चना पुरी व डीसी गुरप्रीत कौर सपना ने दी। इस दौरान उन्होंने एक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो विभिन्न गांवों से होते हुए गुजरेगी। इस मौके पर यूनिवर्सल कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से नुक्कड़ नाटक पेश किया गया।
सेशन जज अर्चना पुरी ने बताया कि कनेक्टिंग टू सर्व अधीन जिले में 18 नवंबर तक कानूनी साक्षरता मुहिम चलाई जाएगी। इसके तहत हर वर्ग के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए डोर-टू-डोर मुहिम चलाई जाएगी। इसके अलावा 1968 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। इस पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति कानूनी मदद ले सकता है। इसके अलावा एसएसपी दफ्तर में लीगल असिस्टेंट डेस्क स्थापित किया गया है। मोहाली कोर्ट कांप्लेक्स, खरड़ व डेराबस्सी के कोर्ट कांप्लेक्स में लीगल एड डेस्क स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


डीसी आफिस में भी कर सकते हैं संपर्क
डीसी ने बताया कि कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के दफ्तर के अलावा डीसी दफ्तर से भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कानूनी सहायता प्राप्त करने का तरीका बहुत सरल है। इस काम के लिए वकीलों का एक पैनल चुना गया है। जिसके द्वारा कोई फीस नहीं ली जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने केसों का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति से करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


547 केसों में फ्री सहायता
सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मोनिका लांबा ने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से 547 केसों में लोगों को कानूनी सहायता दी गई। स्कूल में लिट्रेसी क्लब बनाए गए हैं। चौदह नवंबर को स्कूलों में लेख मुकाबले करवाए जाएंगे।


ये जज और अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर अतिरिक्त जिला सेशन जज अंशुल बेरी, संजय अग्निहोत्री, जसविंदर सिंह, अतिरिक्त जिला व सेशन कम नोडल अफसर पुनीत मोहन शर्मा, सिविल जज अमित थिंद, विपिनदीप कौर, अतिरिक्त सिविल जज हरप्रीत सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन पारूल, हरजिंदर कौर, जेसिका सूद, अमरजीत सिंह लोंगिया प्रधान बार एसोसिएशन समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed