{"_id":"5a04b4c74f1c1b6d548bbeb3","slug":"141510257863-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : सड़क क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : सड़क क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौत
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौत
जीरकपुर। पटियाला चौक पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को एक ट्रक ने कुचल दिया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान धरम सिंह, निवासी गांव कारकौर, डेराबस्सी के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम धरम सिंह गांव जाने के लिए पटियाला चौक पर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे सेक्टर-32 अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर, ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।