फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बसेंगे एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ

बसेंगे एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ

Fri, 01 Mar 2019 02:50 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
बसेंगे एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ
मोहाली में बसेंगे एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ
विज्ञापन

फेज-3बी1 में तैयार हो रही है उनकी आलिशान कोठी
पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के हीरो हैं एयर चीफ मार्शल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के हीरो रहे एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ आने वाले समय में मोहाली में बसेंगे। फेज-3बी1 मेें उनकी आलिशान कोठी तैयार हो रही है, जहां पर वह रिटायरमेंट के बाद रहेंगे। वहीं, इसको लेकर इलाके के लोग भी उत्साहित हैं।
जानकारी के मुताबिक फेज-3बी1 की जिस कोठी नंबर 13 में वह रहेंगे, यह कोठी धनोआ परिवार की है। इसका कुछ समय से नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले धनोआ परिवार ने यह कोठी किराये पर दी हुई थी जिसे गत वर्ष ही खाली करवाया गया था। सूत्रों की मानें तो कोठी की निचली व पहली मंजिल तैयार की जा रही है। इसे पूरा होने में एक महीने का समय लग सकता है। इतना ही नहीं धनोआ खुद भी इस काम की निगरानी कर चुके हैं।
विज्ञापन

फेज-3बी1 निवासी कर्नल एचएस संघा रिटायर्ड ने कहा कि उन्हें भारतीय फौज के इस अफसर पर नाज है। उन्हें खुशी है कि उन्होंने इस इलाके को अपनी रिहायश के लिए चुना है। फेज-3बी1 के पूर्व पार्षद व नगर निगम के सीनियर उपप्रधान एनके मरवाहा ने कहा कि यह पूरे मोहाली के लिए मान की बात है। धनोआ के परिवार के साथ उनके पुराने संबंध हैं। वहीं, यह कोठी उन्होंने ही परिवार को दिलाई थी। उन्होंने कहा कि बीएस धनोआ बड़े ही खुले स्वभाव के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि बीएस धनोआ मूलरूप से खरड़ के साथ लगते गांव घड़ुआं के रहने वाले हैं लेकिन काफी समय पहले ही वहां से शिफ्ट हो गए थे। वह केवल शादी समारोह में शामिल होने के लिए वहां आते हैं। मोहाली में कई अन्य सेना के अफसरों के आशियाने भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed