फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जनवरी में 18 साल आयु पूरी करने वाले युवा वोट बनवा सकते है

जनवरी में 18 साल आयु पूरी करने वाले युवा वोट बनवा सकते है

Wed, 15 Nov 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
जनवरी में 18 साल आयु पूरी करने वाले युवा वोट बनवा सकते है
जनवरी में 18 साल आयु पूरी करने वाले युवा बनवा सकते हैं वोट
विज्ञापन

हलके में वोटर सूची के विशेष संशोधन का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। चुनाव आयोग की हिदायतों पर वोटर सूची के विशेष संशोधन और नई वोट बनाने का काम 15 नवंबर से शुरू होगा। यह काम 14 दिसंबर तक चलेगा। यह जानकारी विधानसभा हलका खरड़-52 की चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसर कम- एसडीएम खरड़ अमनिंदर कौर बराड़ ने दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान हलके का वोटर (जिसकी आयु एक जनवरी 2018 को 18 साल पूरी होती हो) वह अपनी वोट बनवाने के लिए फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा संशोधन के लिये चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी फार्म भर कर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हलके में पोलिंग बूथ 254 हैं और इनकी निगरानी करने के लिए 24 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। उन्होने बताया कि 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक कोई भी वोटर किसी भी प्रकार का संशोधन, अपना पता बदलना और हलके में अपने पते का सुधार तथा अन्य गलतियों के संबंध में बीएलओ के पास जाकर फार्म दे सकता है। उन्होंने बताया कि 19 तथा 26 नवंबर को बीएलओ पोलिंग बूथों पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बैठेंगे और वोटों संबंधी दावे प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने अपील की कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें।

फोटो कैप्शन- विधान सभा हल्का खरड़-52 की चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसर कम-एसडीएम खरड़ अमनिंदर कौर बराड़ जानकारी देती हुई।फोटो नंबर- 14 खरड़-फोटो नंबर 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed