फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1215 people got infected in Mohali district, 319 people got cured

जिले में 1215 लोग हुए संक्रमित, 319 लोग ठीक हुए

Sat, 15 Jan 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
1215 people got infected in Mohali district, 319 people got cured
मोहाली। जिले में कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 1215 मरीज कोरोना की चपेट में आ गए, जबकि 319 लोग इस महामारी को मात देकर ठीक हुए हैं। यह एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 5811 हो गई है। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना महामारी को हलके में न लें और कोरोना दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही कोरोना टीकाकरण जरूर करवाएं। क्योंकि टीकाकरण के बाद अगर कोई संक्रमित होता है तो उसमें कोरोना से जान को खतरा पैदा करने वाले लक्षण नहीं होते और जल्द ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत नहीं आती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण ने शहर से लेकर गांवों तक संक्रमण पैर पसार लिए हैं। सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो व्यक्ति संक्रमित हो रहे हैं, वह खुद घर में अकेले कमरे में रहें। साथ ही उचित डाइट लें। वहीं शुक्रवार को ढकोली से 143, डेराबस्सी से 16, लालड़ू से 4, बूथगढ़ से 64, घडुआं से 85, खरड़ से 310, कुराली से 97, मोहाली से 477 और बनूड़ में 19 मरीज संक्रमित हुए। याद रहे कि जिले में अब तक कुल मरीज 76197 आ चुके हैं। इनमें से 69307 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1079 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन पर करें कॉल
सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने लोगों से अपील की है कि वह छोटी-मोटी बीमारी में अस्पताल में पहुंचने से गुरेज करें। जरूरत पड़ने पर तुरंत मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करें। यह नंबर चौबीस घंटे चलता है। अगर किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, जुकाम और सर्दी लगती है तो वह अस्पताल में आए। डॉक्टरों से संपर्क करे और उनकी सलाह पर मेडिकल चेकअप करवाएं। तभी महामारी को मात दी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed