फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पोलिंग बूथों पर पानी व दवा की सुविधा, बच्चों के लिए क्रैच भी

पोलिंग बूथों पर पानी व दवा की सुविधा, बच्चों के लिए क्रैच भी

Fri, 17 May 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग बूथों पर पानी व दवा की सुविधा, बच्चों के लिए क्रैच भी
मोहाली। जिले में इस बार पालिंग बूथों में मतदान करने आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। पोलिंग बूथों पर लोगों के लिए पीने के पानी, टेंट का प्रबंध, मेडिकल किट, पंखे आदि का इंतजाम होगा। वहीं, मतदाताओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों के लिए क्रैच के अटेंडेंट, हेल्प डेस्क, डायरेक्शन चिह्न, वालंटियर आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। यह फैसला वीरवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में हुई अधिकारियों की मीटिंग में लिया गया। इस संबंधी आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी गुरप्रीत कौर सपरा की तरफ से दिए गए हैं।
विज्ञापन


दिव्यांग वोटरों का मतदान केंद्रों पर यह सुविधाएं मिलेंगी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग वोटरों को पोलिंग बूथ तक पहुंचने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। दिव्यांग वोटरों को पोलिंग बूथ तक लाने और घर छोड़ने के लिए वाहन का इंतजाम रहेगा। वहीं, पोलिंग स्टेशनों पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, रैंप का प्रबंध, पोलिंग बूथ तक सहायक वालंटियर, बिना लाइन में लगे वोट डालने की सुविधा, ब्रेल भाषा में ईवीएम व सांकेतिक भाषा में पोस्टर की सुविधा दी जाएगी। जिले में 3236 दिव्यांग वोटर मतदान करेंगे। सहायक रिटर्निंग अफसरों को आदेश दिए गए हैं कि वह दिव्यांग के लिए यह सुविधाएं यकीनी बनाएं।
विज्ञापन


जिले में कुल 749 बूथ बनाए गए
जिले में तीन विधानसभा हलके पड़ते हैं। इनमें से मोहाली और खरड़ श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके में आते हैं, जबकि हलका डेराबस्सी पटियाला लोकसभा हलके में आता है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 749 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से खरड़ हलके में 256, मोहाली में 234 और डेराबस्सी में 259 पोलिंग बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


7.26 लाख वोटर करेंगे मतदान
मोहाली जिले में कुल 7 लाख 26 हजार 482 वोटर मतदान करेंगे। इनमें से तीन लाख 81 हजार 731 पुरुष व तीन लाख 44 हजार 725 महिलाएं हैं। इसके अलावा 26 ट्रांसजेंडर मतदान करेंगे, जबकि 1863 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 1768 पुरुष व 95 महिला वोटर शामिल हैं।

जिले में केवल एक क्रिटिकल बूथ
जिले में 271 पोलिंग बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा संवेदनशील पोलिंग बूथ डेराबस्सी हलके में पड़ते हैं। खरड़ हलके में 75, मोहाली में 84 और डेराबस्सी में 112 पोलिंग बूथ शामिल हैं। जिले में खरड़ विधानसभा हलके में एक पोलिंग बूथ क्रिटिकल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार जिले में 377 पोलिंब बूथों पर लाइव वेब कास्टिंग होगी, जिनमें 130 बूथ डेराबस्सी, 119 मोहाली और 128 बूथ खरड़ के शामिल हैं।

मतदान के लिए यह दस्तावेज जरूरी
मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने 11 दस्तावेज मंजूर किए हैं, जिनमें से किसी भी एक को वोट डालने के लिए साथ में लगाया जा सकता है। इनमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अपने मुलाजिमों को जारी किया गया पहचान पत्र, बैंक व डाकघर की तरफ से जारी की गई फोटो सहित पासबुक, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, सेहत बीमा कार्ड, फोटो समेत पेंशन दस्तावेज व एसपी एमएलए जारी किए पहचान पत्र शामिल हैं।


आज से शराब ठेके हो जाएंगे बंद
चुनाव प्रचार 17 मई की शाम को बंद हो जाएगा। इसी तरह किसी भी प्रकार के सर्वेक्षण एग्जिट पॉल पर भी पाबंदी रहेगी। वहीं शराब ठेके भी बंद हो जाएंगे। लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed