{"_id":"5abff0c44f1c1bbc618b4c8a","slug":"111522528452-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्रों के ध्यानार्थ: संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ: संशोधित
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइटलर व सज्जन कुुमार की हत्या की साजिश रचने वालों पर आरोप तय
जिला अदालत में बब्बर खालसा के आतंकियों पर हुए चार्जेज फ्रेम
आरोपियों में एक महिला भी शामिल, सभी आरोपी सोशल साइट्स पर सक्रिय थे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार को मारने की नाकाम योजना बनाने के आरोप में पकड़े गए बब्बर खालसा से संबंधित केेस की जिला अदालत में सुनवाई हुई। मामले से जुड़े 11 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों में महिला अमृतपाल कौर उर्फ अमृत, हरवरिंद्र सिंह, रणदीप सिंह, जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, परमिंद्र सिंह, रमनदीप सिंह, गौरव कुमार, सुखप्रीत सिंह, तरसेम सिंह, मोहकम सिंह शामिल है। अदालत में आरोपियों के खिलाफ अनलॉफुल एक्टीविटीज समेत व आर्म्स एक्ट की धाराओं 25-54-59 के तहत आरोप तय किए गए।
मामले में चालान पेश करते समय पुलिस ने अदालत में कहा था कि पकड़े गए सभी आरोपियों के पास से बब्बर खालसा का लैटर हेड मिला है, जिससे इस बात के साफ संकेत हैं कि आरोपी विदेशों में बैठे कट्टरपंथियों के संपर्क में थे। यह मामला 30 मई को उस समय सामने आया था, जब पुलिस ने फेज-6 मोहाली व अन्य स्थानों से बब्बर खालसा से संबंधित एक महिला व कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप था कि वे खालिस्तान जिंदाबाद ग्रुप बनाकर फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पाकिस्तान व उसके अलग अलग देशों व यूके के कट्टरपंथी नौजवानों को एकत्र करने में जुटे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर, सज्जन कुमार और एक शिव सेना नेता उनके निशाने पर थे। इसके अलावा बरगाड़ी बेअदबी कांड को अंजाम देने वाले व्यक्ति भी इनके टारगेट पर थे। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था और इस केस में चालान पेश कर दिया था।
यह आरोपी अभी तक विदेश में है
पुलिस द्वारा उक्त 11 आरोपियों के अलावा इस केस की जांच में 11 अन्य कुलवंत सिंह यूएसए, दिलावर सिंह आबूधाबी, फतेह सिंह दक्षिण अफ्रीका, जरनैल सिंह ढिल्लों जर्मनी, जरनैल सिंह दक्षिण अफ्रीका, भिन्दर सिंह दक्षिण अफ्रीका, जरनैल सिंह दुबई, सुरिंद्र सिंह पुर्तगाल, सुरिंद्र सिंह बब्बर यूके, रेशम सिंह बब्बर जर्मनी चीफ बीकेजी, अमनदीप सिंह उर्फ अमन जर्मनी को भी नामजद किया गया था, लेकिन पुलिस के पास उनके पूरे एड्रेस नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है ।आरोपियों के खिलाफ बाद में सप्लीमेंट्री चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
27 लोगों को गवाह बनाया गया
पुलिस द्वारा इस मामले में कुल 135 पन्नों का चालान पेश किया गया। इसमें सारी वारदात को विस्तार से बताया गया है। इतना ही नहीं अदालत में पुलिस की कहानी कमजोर न पडे़। इसके लिए इस मामले में 27 लोगों को गवाह बनाया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि ये गवाह आरोपियों की पोल अदालत में खोल देंगे।