फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   105 Year old woman gets corona vaccine in Mohali of Punjab

जज्बे को सलाम : मोहाली में 105 वर्षीय वृद्धा ने लगवाया कोरोना का टीका, डीसी ने ट्वीट कर सराहा

Sun, 18 Apr 2021 12:21 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Apr 2021 12:21 PM IST
सार

मोहाली के डीसी गिरीश दयालन ने वृद्धा के प्रयास की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि अन्य लोगों को भी बुजुर्ग महिला से प्रेरणा लेनी चाहिए और लक्षित आयु वर्ग के लोगों को टीका लगवाना चाहिए। डीसी ने महिला की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है।
 

विज्ञापन
105 Year old woman gets corona vaccine in Mohali of Punjab
105 वर्षीय वृद्धा ने लगवाया कोरोना का टीका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में बुजुर्ग अहम भूमिका निभा रहे हैं। गांव बसमा की रहने वाली 105 वर्षीय बुजुर्ग रामरखी ने कोरोना का टीका लगवा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। मोहाली के डीसी गिरीश दयालन ने वृद्धा के प्रयास की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि अन्य लोगों को भी बुजुर्ग महिला से प्रेरणा लेनी चाहिए और लक्षित आयु वर्ग के लोगों को टीका लगवाना चाहिए। डीसी ने महिला की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है देसी गाय का पंचामृत, शोध में हुआ बड़ा खुलासा, हिंदू धर्म में भी खास महत्व
विज्ञापन


बता दें कि मोहाली में कोरोना का प्रकोप बड़ी तेज गति से बढ़ रहा है। शनिवार को 744 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। औसतन 1 घंटे में 31 लोग कोरोना के शिकार हो रहे हैं। जिला प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारी से जुटा है। एक तरफ जहां जिले के सभी सब डिवीजन अस्पतालों में कोरोना टेस्ट फ्री हैं तो वही मोबाइल लैब से भी कोरोना जांच की जा रही हैं। इसके अलावा सभी धार्मिक स्थानों, सोसाइटी व खेल केंद्रों में विशेष कैंप लगाकर जिला प्रशासन टीकाकरण मुहिम चला रहा है। एक लाख से अधिक लोग अभी तक कोरोना वैक्सीन ले चुके हैं। इसमें फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर फ्रंटलाइन वर्कर व अन्य आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 से अधिक वाहन जब्त
उधर, जिला प्रशासन कोरोना गाइडलाइन को तोड़ने वालों पर सख्त हो गया है। पूरे जिले में नाइट कर्फ्यू के दौरान घरों से निकलने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। शनिवार रात 100 से अधिक गाड़ियां जब्त की गई है। इसी तरह नाइट कर्फ्यू तोड़कर दुकान खोलने वालो पर केस किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- विश्व की सबसे उम्रदराज महिला ने 119 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, देसी खान-पान था लंबी उम्र का राज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed