फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1019 passengers flew by 14 flights to Chandigarh

चंडीगढ़ आने-जाने वाली 14 फ्लाइट्स से 1019 यात्रियों ने किया हवाई सफर

Fri, 05 Jun 2020 11:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
1019 passengers flew by 14 flights to Chandigarh
जीरकपुर। मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अब एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत को करीब 10 दिन होने वाले हैं और विमान में आने और जाने वाले यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार को आने-जाने वाली 14 फ्लाइट्स से 1019 यात्रियों ने हवाई सफर किया।
विज्ञापन

मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को कुल 7 फ्लाइट्स आईं और 7 ने ही यहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। इन फ्लाइट्स से कुल 1019 यात्रियों ने सफर किया। इन यात्रियों में बंगलूरू से आने वाले यात्री औसत रहे। मुंबई से आने वाली उड़ान में 186 यात्री मोहाली पहुंचे। जबकि अहमदाबाद की उड़ान शुक्रवार को आपरेट नहीं की गई। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। अब जल्द ही नए शहरों से उड़ानों की कनेक्टिविटी होगी तो यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

आने वाली फ्लाइट्स
एयरलाइंस शहर यात्री
इंडिगो मुंबई 186
इंडिगो नई दिल्ली 51
एयर इंडिया नई दिल्ली 24
इंडिगो बंगलूरू 144
एयर इंडिया नई दिल्ली 7
एयर इंडिया धर्मशाला 8
विस्तारा नई दिल्ली 131
कुल यात्री 551
जाने वाली फ्लाइट्स
एयरलाइंस शहर यात्री
इंडिगो मुंबई 101
इंडिगो नई दिल्ली 138
एयर इंडिया नई दिल्ली 78
इंडिगो बंगलूरू 74
एयर इंडिया धर्मशाला 19
एयर इंडिया नई दिल्ली 3
विस्तारा नई दिल्ली 55
कुल यात्री 468
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed