फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नयागांव में पानी का संकट गहराया, बुजुर्ग भूख हड़ताल पर

नयागांव में पानी का संकट गहराया, बुजुर्ग भूख हड़ताल पर

Fri, 10 May 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
नयागांव में पानी का संकट गहराया, बुजुर्ग भूख हड़ताल पर
नयागांव। नयागांव के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई सहीं ढंग से नहीं होने के कारण वीरवार को इलाके के लोग संघर्ष की राह पर आ गए हैं। सीनियर सिटीजन तरसेम लाल शर्मा भूूख हड़ताल पर बैठ गए, वहीं संघर्ष के पहले दिन काफी संख्या में लोग उनके साथ जुटे। शाम को थाने के एसएचओ ने उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। वहीं, संबंधित विभाग ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन के सचिव परस राम, रोशन लाल, समाज सेवी महावीर सिंह, हषवर्धन, वरिंद्र कुमार सहित अन्य ने बताया कि जल सेहत विभाग को पानी के बिल एडवांस में जमा करवाने के बाद भी लोगों को पानी के अभाव में तरसना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पानी कई दिन तक नहीं आता व कई बार बहुत लौ प्रेशर में आता है। विभाग के एसडीओ एवं जेई को बार बार बताने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जाता। गृहिणियों ने बताया कि पानी न आने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर घर में बीमारी से ग्रस्त बुजुर्गों व छोटे बच्चों की देखभाल करने में दिक्कत होती है। कई बार अपने सेविंग्स किए हुए रुपयों से पानी के टैंकर महंगे दामों पर मंगवाकर काम चलाना पड़ता है, जिस कारण घर की आर्थिक स्थिति भी डगमगा जाती है। इस कारण आम लोगों पर एक तरफ से पानी के बिल की एडवांस में अदायगी करने के बाद भी डबल से ज्यादा मार पड़ रही है। जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिलाया है कि लोकसभा चुनाव के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed