{"_id":"5abbfb424f1c1bf3298b472a","slug":"101522268994-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी नगर परिषद ने 32 करोड़ 70 लाख रुपए का बजट के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी नगर परिषद ने 32 करोड़ 70 लाख रुपए का बजट के पास
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे 20 करोड़
डेराबस्सी नगर परिषद की मीटिंग में 32 करोड़ 70 लाख का बजट पास
बीते साल का बजट पूरा करने में नाकाम रही नगर काउंसिल
30 करोड़ में सिर्फ 21 करोड़ हुआ इकट्ठा, नौ करोड़ रहे कम
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
नगर परिषद की मीटिंग कार्यकारी प्रधान मुकेश गांधी की प्रधानगी में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2018 -19 का 32 करोड़ 70 लाख रुपये का बजट पास किया गया। इसमें 63 प्रतिशत हिस्सा यानी 20 करोड़ 57 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।
नगर काउंसिल के कार्यकारी प्रधान मुकेश गांधी ने बताया कि अनुमानित बजट में साढ़े 14 करोड़ रुपये वैट से, बिजली से प्राप्त चुंगी से 60 लाख, प्रॉपर्टी टैक्स से डेढ़ करोड़, रेंट व तहबाजारी से 35 लाख, पानी से 70 लाख, सीवरेज से 30 लाख और बिल्डिंग आवेदन से साढ़े छह करोड़ की आय होने की उम्मीद है।
नगर परिषद की ओर से बीते 2017 -18 के वित्तीय वर्ष में 30 करोड़ 65 लाख रुपये का बजट तय किया गया था। इसके पूरा होने की संभावना नजर नहीं आ रही। फरवरी तक 21 करोड़ ही इकट्ठा हुआ है और 31 मार्च तक बाकी बजट पूरा होने की कोई संभावना नजर नही आ रही है।
विज्ञापन
इस बारे में प्रधान गांधी ने कहा कि बीते वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ रुपये जमीन बेचने से इकट्ठा होने की उम्मीद थी, लेकिन उससे कोई पैसा नहीं आया। इसके अलावा नक्शे पास करने से दो करोड़ रुपये अनुमानित बजट से कम आए हैं, इस कारण पुराना बजट पूरा नहीं हुआ है।
इससे पहले नगर परिषद की मीटिंग में शहर के विकास कार्यों के लिए कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें गांव देवी नगर में डाकघर के लिए जगह देने, अमरदीप नगर और रोहानी सत्संग भवन को जोड़ने के लिए कुदरती बरसाती चो पर काजवे का निर्माण, मुबारिकपुर में पंडवाला रोड पर बनी खस्ता हाल पानी की टंकी तोड़ने, गांव सैदपुरा के सरकारी स्कूल में जरूरी कार्य करवाने के संबंध में प्रस्ताव पास कर स्थानीय निकाय विभाग को मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दविंदर सिंह ग्रेवाल, उपप्रधान मनविंदर सिंह टोनी राणा, नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान भूपिंदर सिंह सैनी समेत अन्य पार्षद और अधिकारी उपस्थित थे।
कैप्शन -नगर काउसिंल की मीटिंग का दृश्य।