फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10 lakh cheated in the name of sending abroad, case registered

विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे, केस दर्ज

Thu, 11 Nov 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
10 lakh cheated in the name of sending abroad, case registered
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना फेज-11 की पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान राजेश के रूप में हुई है और वह फेज-10 का रहने वाला है। वह अभी तक फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक इस संबंधी पुलिस को फेज-11 निवासी राकेश कुमार की ओर से एसएसपी को शिकायत दी गई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि उन्होंने अपने भतीजे को विदेश भेजने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने उक्त आरोपी को 10 लाख रुपये दिए थे। लेकिन बाद में राजेश ने न तो उनके भतीजे को विदेेेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। मामले की पड़ताल डीएसपी सिटी-2 की तरफ से की गई और इसके बाद इस संबंधी केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि मामले के आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed