फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   woman, found, dead, daughter, murder, ludhiana

घर से मिला बुजुर्ग महिला का शव, बेटी ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 07 Mar 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (जगरांव) लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, (जगरांव) लुधियाना Updated Mon, 07 Mar 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
woman, found, dead, daughter, murder, ludhiana
मौत - फोटो : file
गांव छज्जावाल के एक घर में सोमवार सुबह अकेले रहने वाली एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिला। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी सरपंच स्वर्ण सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी जगरांव रवचरण सिंह बराड़, डीएसपी मुल्लांपुर अजयराज सिंह, डीएसपी डी बलविंदर सिंह, एसएचओ दाखा कुलवंत सिंह, सीआईए इंचार्ज वरियाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की बेटी ने अपनी मां की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गांव छज्जावाल में संत कौर उर्फ शांति (60) घर में अकेले हती थी। उसके पति और बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि बेटियों की शादी हो चुकी है। महिला का दूसरा बेटा मानसिक रुप से परेशान रहता है। गांव के सरपंच स्वर्ण सिंह ने बताया कि संत कौर का शव घर के बरामदे में ही मिला है। पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्रवाई कर शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसएचओ कुलवंत सिंह ने कहा कि महिला के शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि मृतका की बेटी अमरजीत कौर ने हत्या की आशंका जताई है। उसने पुलिस को उस व्यक्ति का नाम भी बताया है जिस पर उसे शक है। पुलिस ने उस व्यक्ति को राउंड अप कर लिया है। एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed