{"_id":"56e19ec14f1c1b0a3b8b4569","slug":"punjab-police-police-misbehave-in-ludhiana-pigeon-theft-complaint-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूतर चोरी की शिकायत दर्ज करवाने आया, मिले धक्के ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबूतर चोरी की शिकायत दर्ज करवाने आया, मिले धक्के
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 10 Mar 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना पुलिस
- फोटो : file
कबूतर चोरी की शिकायत दर्ज करवाने आए युवक को थाना डुगरी में मौजूद मुलाजिमों ने धक्के मार कर बाहर निकाल दिया। गुस्साए प्रीत नगर इलाके के लोगों ने थाना डुगरी के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद थाना डुगरी के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने लोगों को जांच का आश्वासन देकर वापस भेजा।
प्रीत नगर इलाके में रहने वाले रछपाल सिंह ने कहा कि वह फोटो शूट का काम करते हैं। उन्होंने काफी समय से अपनी छत पर सौ के करीब कबूतर पाल रखे हैं। वह राजस्थान और अन्य राज्यों से भी कबूतर खरीद कर लाए थे। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को मालूम है कि उनके पास कबूतर हैं। बुधवार देर रात वह कबूतर पिंजरे में बंद कर सोने के लिए चले गए। देर रात को किसी ने उनके कबूतर चोरी कर लिए। वीरवार सुबह वह कबूतरों को दाना डालने के लिए गए तो कबूतर नहीं दिखे। वह तुरंत अपने कुछ साथियों के साथ थाना डुगरी में शिकायत दर्ज कराने के लिए गए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को सारी बात बताई, लेकिन पुलिस मुलाजिम ने उन्हें धक्के देकर बाहर कर दिया और कहा कि कबूतर चोरी की शिकायत दर्ज नहीं होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें धमकियां दी कि वह ज्यादा शोर मचाएगा तो उसकी सुताई कर दी जाएगी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। इलाके के लोग तुरंत थाने के बाहर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मुलाजिम ने सभी के बीच माफी मांगी। थाना प्रभारी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर भेजा। थाना डुगरी के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने रछपाल सिंह द्वारा लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि किसी मुलाजिम ने रछपाल को धक्का नहीं दिया। उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।