फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, fraud degree arrest, fraud arrest in ludhiana

कमरे में बनाई थी यूनिवर्सिटी, दो हजार में देता था जाली डिग्री, गिरफ्तार

Mon, 14 Mar 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 14 Mar 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
arrest, fraud degree arrest, fraud arrest in ludhiana
लु‌धियाना डिग्री - फोटो : demo
सिर्फ दो हजार रुपये में किसी भी यूनिवर्सिटी की जाली डिग्री और शिक्षा बोर्ड के सर्टिफिकेट तैयार कर बेचने के आरोपी को सीआईए स्टाफ की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग यूनिवर्सिटी की जाली मोहर और अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित जीके स्टेट में रहने वाले आरोहित बंसल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में यही पता चला कि आरोपी ने छोटे से कमरे में ही यूनिवर्सिटी तैयार कर रखी थी। दो हजार रुपये लेकर वह किसी भी यूनिवर्सिटी या फिर किसी भी शिक्षा बोर्ड का जाली सर्टिफिकेट तैयार कर देता था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी खुद दसवीं तक पढ़ा है। उसके पिता का स्कूल था, लेकिन पिता की मौत के बाद उसने स्कूल बंद कर दिया। काम धंधा न होने की वजह से उसने जाली सर्टिफिकेट तैयार करने शुरू कर दिए। आरोपी कुछ समय बाद ही अपना दफ्तर भी बदल लेता था ताकि किसी को कुछ पता न चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी छात्रों को डिमांड के मुताबिक ही डिग्री तैयार कर देता था। आरोपी ने एक वेबसाइट भी बना रखी थी और छात्रों को वहां पर जाली रिजल्ट दिखा देता था। गुरमीत सिंह ने कहा कि आरोपी के गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब एक छात्र ने उसके द्वारा दिए सर्टिफिकेट को जालंधर पासपोर्ट दफ्तर में लगा दिया। जब अधिकारियों ने इसकी जांच की तो सारी बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed