फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kisan andolan farmer rally end today latest news update kisan andolan ends Farmers returning home

Kisan Andolan End: खुशी मनाते हुए किसानों की घर वापसी शुरू, जीटी रोड पर लगा जाम, टिकैत ने कही ये बात

Sat, 11 Dec 2021 09:57 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 09:57 AM IST
सार

किसान खुशी मनाते हुए घर वापसी कर रहे हैं। जीटी रोड पर जाम की आशंका को देखते हुए किसानों ने अलग-अलग जत्थों में निकलने का फैसला किया था।

विज्ञापन
kisan andolan farmer rally end today latest news update kisan andolan ends Farmers returning home
घर वापसी कर रहे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन स्थगित किए जाने के बाद किसान आज(शनिवार) खुशी मनाते हुए घर वापसी कर रहे हैं। भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां होने की वजह से जीटी रोड पर जाम लगा हुआ है। हालांकि जीटी रोड पर जाम की आशंका को देखते हुए किसानों ने अलग-अलग जत्थों में निकलने का फैसला किया था। सिंघू बॉर्डर, कुंडली बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी सीमा) से भी किसान अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन

अपने साथियों से मिलूंगा, 15 तारीख को घर जाऊंगा- टिकैत

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का एक बड़ा समूह कल सुबह आठ बजे यह क्षेत्र खाली कर देगा। आज की बैठक में हम बात करेंगे, प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही उन लोगों से मिलेंगे जिन्होंने हमारी मदद की। हमारे किसान भाइयों ने घर वापसी शुरू कर दी है, इसमें चार से पांच दिन लगेंगे। मैं अपने घर की ओर 15 दिसंबर को निकलूंगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अच्छा तो हम चलते हैं: दिल्ली की सीमाओं पर जश्न का माहौल, घर वापस लौट रहे हैं आंदोलनकारी किसान    

विज्ञापन
विज्ञापन



 

वहीं, जश्न में शामिल होने के लिए पंजाब और हरियाणा से करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ किसान कुंडली पहुंचे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को सरकार के साथ सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी थी और शनिवार से वापसी का एलान किया था। इस बीच किसानों ने गुरुवार से ही वापसी शुरू कर दी थी जो शुक्रवार को भी जारी रही। 

वाहन चालकों को मिलेगी राहत

किसानों की वापसी के साथ ही कुंडली बॉर्डर पर करीब आठ किलोमीटर तक का मार्ग खाली हो जाएगा। 50 फीसदी से अधिक किसान पहले ही लौट चुके हैं। माना जा रहा है कि तीन दिन तक मामूली मरम्मत होने के बाद जीटी रोड के दोनों तरफ की सर्विस लेन को चालू किया जा सकेगा। इससे वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed