फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छा तो हम चलते हैं: दिल्ली की सीमाओं पर जश्न का माहौल, घर वापस लौट रहे हैं आंदोलनकारी किसान

Sat, 11 Dec 2021 10:13 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
kisan andolan farmer rally end today latest news update kisan andolan withdrawal of agricultural laws and announcement of cancellation of movement and consent from Modi government farmers started returning home
जश्न मनाते हुए घर वापसी करते किसान - फोटो : ANI

अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक मोर्चा खोले रहने वाले किसान अब घर वापसी कर रहे हैं। सरकार का रुख बदलने के किसान संगठनों ने आंदोलन स्थगित करने के फैसला लिया था। इसी फैसले के मद्देनजर किसान अब घर वापसी कर रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर जश्न का माहौल है। गाजे-बाजे के साथ खुशी मनाते हुए सिंघू बॉर्डर, कुंडली बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी सीमा) से किसान अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां होने की वजह से जीटी रोड पर जाम लगा हुआ है। हालांकि जीटी रोड पर जाम की आशंका को देखते हुए किसानों ने अलग-अलग जत्थों में निकलने का फैसला किया था।

उधर, गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का एक बड़ा समूह कल सुबह आठ बजे यह क्षेत्र खाली कर देगा। आज की बैठक में हम बात करेंगे, प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही उन लोगों से मिलेंगे जिन्होंने हमारी मदद की। हमारे किसान भाइयों ने घर वापसी शुरू कर दी है, इसमें चार से पांच दिन लगेंगे। मैं अपने घर की ओर 15 दिसंबर को निकलूंगा।

kisan andolan farmer rally end today latest news update kisan andolan withdrawal of agricultural laws and announcement of cancellation of movement and consent from Modi government farmers started returning home
जश्न मनाते हुए घर वापसी करते किसान - फोटो : ANI

संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को सरकार के साथ सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी थी और शनिवार से वापसी का एलान किया था। इस बीच किसानों ने वीरवार से ही वापसी शुरू कर दी थी जो शुक्रवार को भी जारी रही।

kisan andolan farmer rally end today latest news update kisan andolan withdrawal of agricultural laws and announcement of cancellation of movement and consent from Modi government farmers started returning home
जश्न मनाते हुए घर वापसी करते किसान - फोटो : ANI

किसानों की वापसी के साथ ही कुंडली बॉर्डर पर करीब आठ किलोमीटर तक का मार्ग खाली हो जाएगा। फिलहाल 50 फीसदी किसान पहले ही लौट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kisan andolan farmer rally end today latest news update kisan andolan withdrawal of agricultural laws and announcement of cancellation of movement and consent from Modi government farmers started returning home
जश्न मनाते हुए घर वापसी करते किसान - फोटो : ANI

माना जा रहा है कि 3 दिन तक मामूली मरम्मत होने के बाद जीटी रोड के दोनों तरफ की सर्विस लेन को चालू किया जा सकेगा। इससे वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी। 

विज्ञापन
kisan andolan farmer rally end today latest news update kisan andolan withdrawal of agricultural laws and announcement of cancellation of movement and consent from Modi government farmers started returning home
जश्न मनाते हुए घर वापसी करते किसान - फोटो : ANI

उधर, किसान आंदोलन के दौरान कुंडली बॉर्डर समेत अन्य मोर्चों पर जान गंवाने वाले किसानों की याद में शहीद स्मारक बनाने के लिए एसकेएम व भगत सिंह यूथ ब्रिगेड ने पहल शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed