{"_id":"56e5630d4f1c1b3b2d8b4577","slug":"cotepur-statement-on-punjab-people-save-prosperous-punjab-cotepur-in-ferozepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशहाल पंजाब को बचाना चाहते हैं लोग : छोटेपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशहाल पंजाब को बचाना चाहते हैं लोग : छोटेपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फिरोजपुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
मक्खू (फिरोजपुर) में जनसभा को संबोधित करते पंजाब के कनवीनर छोटेपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशहाल पंजाब अब नशे, आत्महत्या, भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी के नाम से जाना जाता है। इसके लिए अकाली-भाजपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी को हराने के लिए अकाली-भाजपा और कांग्रेस एकजुट होकर विधानसभा 2017 का चुनाव लड़ सकती है। ये बात रविवार को मक्खू में आम आदमी पार्टी की आयोजित जनसभा में पंजाब के कनवीनर छोटेपुर ने कहीं।
छोटेपुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में पूरे विश्वास के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
2017 के विधानसभा चुनाव में आप का रास्ता रोकने के लिए अकाली-भाजपा व कांग्रेस तीनों आपस में समझौता भी कर सकती हैं। ये तीनों पार्टियां दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों से भयभीत हैं। दिल्ली में शिक्षा में किए गए सुधार की चर्चा विदेशों में भी हो रही है।
छोटेपुर ने कहा कि खुशहाल पंजाब को अकाली-भाजपा व कांग्रेस ने बर्बाद किया है। सतलुज, यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर अकाली-भाजपा व कांग्रेस ड्रामेबाजी से अधिक कुछ नहीं कर रही है। पंजाब के मैनीफेस्टो के बारे में छोटेपुर ने कहा कि विशेषज्ञों की ओर से पंजाब के लिए ठोस नीतियां तैयार की जा रही हैं। समय आने पर इन्हें उजागर किया जाएगा। मौके पर रमनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, सरदूल सिंह, लखविंदर सिंह उपस्थित थे।