फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   two accused arrested charged with blackmail

मुंबई की महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में दो काबू

Sun, 10 Nov 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 10 Nov 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
 two accused arrested charged with blackmail
संगरूर। सिटी पुलिस ने मुंबई की एक महिला को फोन पर पैसों के लिए ब्लैकमेल करने के आरोप में संगरूर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह व्यक्ति धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद था और उसके इस कारनामे में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जिनके माध्यम से वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन


थाना सिटी प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि मुंबई निवासी महिला ने संगरूर के एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने करीब ढाई साल पहले एक वेबसाइट पर अपनी री-मैरिज (दोबारा शादी) का विज्ञापन दिया था। इस विज्ञापन पर अभिषेक त्यागी नाम के व्यक्ति ने अपना बायोडाटा भेजा। उसने खुद को तलाकशुदा और लुधियाना का रहने वाला बताया। उसने बताया कि वह आयात-निर्यात का कारोबार करता है।
विज्ञापन


इसके बाद वह संबंधित व्यक्ति के संपर्क में आ गई। इसके कुछ समय बाद ही अभिषेक त्यागी कारोबार में बड़ा घाटा पड़ने की बात कहकर उससे पैसे लेता रहा। जून 2013 में अभिषेक त्यागी धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर उसने अभिषेक से किनारा करना शुरू कर दिया।  इसके बाद भी अभिषेक त्यागी और उसकी महिला साथी हिना जोशी ढाई साल से फोन पर उसे ब्लैकमेल करके पैसे बटोरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर सिटी पुलिस ने जिला संगरूर जेल में छापामारी करके अभिषेक त्यागी को दो मोबाइल फोन और सिम सहित गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक की निशानदेही पर उसकी साथी महिला हिना जोशी को भी पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभिषेक जोशी पहले भी विभिन्न केसों में ठगी मारने के आरोपों के तहत संगरूर जेल में रह चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed