फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Twelve of the attackers vandalized Canter Union

बारह हमलावरों ने कैंटर यूनियन में की तोड़फोड़

Mon, 25 Nov 2013 11:52 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 25 Nov 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
Twelve of the attackers vandalized Canter Union
अबोहर (फिरोजपुर)। कुछ दिन पहले अनाज मंडी में किन्नू की गाड़ी भरने को लेकर हुए विवाद ने रविवार रात्रि उग्र रूप धारण कर लिया। इसके चलते एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों ने हिंदुमलकोट रोड स्थित श्री गुरु नानक कैंटर यूनियन में तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावरों ने फाजिल्का रोड पर खड़ी एक कैंटर आपरेटर की बोलेरो जीप को आग लगा दी और दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


इस दौरान हमलावरों ने हवाई फायर भी किए इससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने बोलेरो गाड़ी पर पानी डालकर आग को बुझाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलकार सिंह व सबइंस्पेक्टर राज कुमार पुलिस समेत मौके पर पहुंचे और घटना  के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


पुलिस ने तोड़फोड़ व फायरिंग करने और सेतिया रोड लाईन के संचालक बंटू सेतिया पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सीतो रोड निवासी बलकार सिंह व उसके दो बेटों शिवदयाल, व शिव, ढाणी रूढ सिंह निवासी शेरा सिंह, व उसके भाई हरजिंदर सिंह, बख्शीश सिंह उर्फ शीशा, राज सिडाना निवासी नानक नगरी तथा रणधीर सिंह उर्फ धीरा के अलावा 10 अज्ञात लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी मामले में घायल अस्पताल में भर्ती बंटू सेतिया ने बताया कि कुछ आपरेटर बिना यूनियन की मंजूरी से किन्नू की गाड़ियां भरते थे जिसको लेकर विगत दिवस विवाद हो गया था। उसी के चलते कुछ लोगों ने उन पर हमला करते हुए घायल कर दिया तथा दुकान से ढाई लाख की नकदी लूटकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed