{"_id":"20e254eacfec2611c98b0091d053d5c2","slug":"try-to-deo-land-occupation-in-firozpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में डीईओ लैंड पर कब्जे का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में डीईओ लैंड पर कब्जे का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 21 Dec 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी क्षेत्र में डीईओ (डिफेंस एस्टेट आफिसर) लैंड पर भूमाफिया अपने पैर जमाता जा रहे हैं। पंजाब पुलिस के सीआईए स्टाफ के बाहर सेना की करोड़ों रुपये की जमीन पर दुकानें बनाकर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
इस काम को कई राजनीतिक लोग अंजाम दे रहे हैं। अवैध कब्जे का शोर मचने पर भूमाफिया ने दीवार बनाने के काम वहीं छोड़ दिया। भूमाफियाओं ने डीईओ लैंड पर जय मा नगर के अलावा कुम्हार मंडी सर्वे नंबर-246 पर अवैध निर्माण कराकर कालोनी बनवा दी है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार चर्च रोड स्थित बंगला नंबर-88 (सर्वे नंबर-201) चर्च डीईओ लैंड है। इसी लैंड पर सीआईए स्टाफ बना है और स्टाफ के बाहर करोड़ों रुपये की खाली जमीन पड़ी है। ये जमीन करोड़ों रुपये की है।
विज्ञापन
इस जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर दुकानें बनाने की फिराक में लगे हैं। जीएलआर (जनरल लैंड रजिस्टर्ड) के मुताबिक ये जमीन बी-थ्री लैंड है। इसकी मालिक केंद्र सरकार है। इस जमीन का मैनेजमेंट डीईओ जालंधर के पास है और देखरेख की जिम्मेदारी कैंटोमेंट बोर्ड फिरोजपुर की है।
उल्लेखनीय है कि भूमाफिया ने डीईओ लैंड लोगों को बेच कर छावनी के बस स्टैंड के पास जय मां नगर बसा दिया है। इसी तरह कुम्हार मंडी में डीईओ लैंड पर अवैध निर्माण कराकर कालोनी बसा दी है। डीईओ रिकार्ड के मुताबिक उक्त लैंड पर कोई अवैध निर्माण नहीं है।
जमीन खाली पड़ी है। इस संबंध में पक्ष जानने के लिए कैंटोमेंट बोर्ड फिरोजपुर के सीईओ ओम पाल सिंह को कई बार मोबाइल पर काल की गई। उन्होंने कोई काल रिसीव नहीं की।