{"_id":"b763588b0d6ceb1f0ed57682b315c0ce","slug":"treat-up-to-30-thousand-years-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल में 30 हजार तक का इलाज फ्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल में 30 हजार तक का इलाज फ्री
अमर उजाला, फाजिल्का
Updated Mon, 11 Nov 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ फाजिल्का से हुआ। इसका आगाज मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह ने किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इससे पूरे परिवार को प्रति वर्ष 30 हजार रुपये के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी।
इसके लिए बीमा कंपनियों के साथ समझौता किया है। बादल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं पर 350 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। कैंसर के खात्मे के लिए विशेष प्रयत्न किए जा रहे हैं।
मुल्लांपुर (लुधियाना) में राज्य स्तरीय कैंसर अस्पताल की स्थापना की जा रही है। इसका नींव पत्थर रखने के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह किया है। बठिंडा में 100 बिस्तरों का कैंसर अस्पताल अगले वर्ष पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह ने कहा कि भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना उन गरीबों के लिए शुरू की है जो बेहतर अस्पतालों में इलाज करवाने से असमर्थ हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी ने भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना की विस्तार से जानकारी दी।