{"_id":"cf60bdfd695de200e59a25ef4cc51fd1","slug":"take-it-easy-cancer-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर राहत फंड लेने की प्रक्रिया आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर राहत फंड लेने की प्रक्रिया आसान
अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Mon, 06 Jan 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री कैंसर राहत फंड के तहत कैंसर के मरीजों को मदद देने की प्रक्रिया को और सरल बनाया है। इस योजना के तहत सरकार ने पंजाब के 16 अस्पतालाें को अधिसूचित किया है।
इन अस्पतालों में कैंसर के मरीजों का उपचार भी होगा और अस्पताल की ओर से मरीज को फंड का लाभ दिलाने के लिए उसकी फाइल तैयार की जाएगी। फाइल को सरकार के पास भेजा जाएगा।
यह बात पंजाब के सेहत मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी ने कही। वे सोमवार को हल्का बल्लूआना के गांव रामसरा में करीब छह करोड़ की लागत से बने कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पूर्व हल्का बल्लूआना के विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि इस इलाके का विकास अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हुआ है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डा. करनजीत सिंह, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार कौर सिंह बहाववाला, चौ. धनपत सिहाग, सिविल सर्जन डा. बलदेव राज चावला ने भी संबोधित किया।
समारोह में नायब तहसीलदार स. बलजिंद्र सिंह, जत्थेदार गुरलाल सिंह दानेवालिया, सोहन लाल डंगरखेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा, गुरविंद्र पाल सिंह टिक्का तथा अजय डूडी के अलावा वरिष्ठ अकाली भाजपा नेता मौजूद थे।
दवाओं की कीमतों में कमी का दावा
ज्याणी ने कहा कि कैंसर की बीमारी से निपटने के लिए एक ओर जहां पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत है, वहीं पुराने अस्पतालों में भी उपचार की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में सरकार ने कैंसर के उपचार में प्रयोग की जाने वाली 180 दवाओं की कीमतों में भी भारी कमी की है।
तीन माह में तीन सौ नए डॉक्टर होंगे नियुक्त
ज्याणी ने कहा कि राज्य में करीब 300 नए डाक्टरों की भर्ती अगले 2 महीनों में की जाएगी। इसके अलावा 200 अन्य डाक्टरों की भर्ती को भी सरकार ने हरी झंडी दी है, ताकि अगर कोई सरकारी डाक्टर छुट्टी पर जाता है तो उनके स्थान पर डाक्टरों की कमी को पूरा किया जा सकेगा।