{"_id":"aecde554fa7623074d91748a53459d31","slug":"sho-suspened","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने के आरोप में एसएचओ समेत दो मुंशी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने के आरोप में एसएचओ समेत दो मुंशी निलंबित
अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Sun, 12 Jan 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी नरिंदर भार्गव ने चोरी के एक मामले में लापरवाही और सही से कार्रवाई न करने के आरोप में एसएचओ माहिलपुर और दो थानों के मुंशी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसकी पुष्टि रविवार को एसएसपी नरिंदर भार्गव ने की।
जानकारी के मुताबिक माहिलपुर में एक बैटरी की दुकान से चोर कुछ दिन पहले लाखों रुपये की बैटरी और इनवर्टर चोरी कर फरार हो गए थे।
शनिवार को उसी दुकान पर फिर से दूसरी बार चोरी की वारदात हुई। दुकान के मालिक हरबंस लाल ने इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए डीएसपी गढ़संकर को रोष जताया। दुकान के मालिक ने डीएसपी को शिकायत दी कि उनकी दुकान में कुछ दिन हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान सक्रिय कदम नहीं उठाए।
जिसके कारण ही उनकी दुकान को दोबारा निशाना बनाया गया है। इस संबंध में पुलिस की लापरवाही को लेकर क्षेत्र के अन्य दुकान मालिकों ने भी रोष जताया और लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले में डीएसपी गढ़शंकर गुरमेल सिंह ने मामले की पूरी जानकारी एसएसपी को दी। इस मामले की जानकारी लेने के बाद एसएसपी ने उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया। एसएसपी भार्गव ने बताया कि इस मामले में लापरवाही के लिए एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, थाना माहिलपुर के नाइट मुंशी मोहिंदर सिंह और थाना चब्बेवाल के नाइट मुंशी मोहिंदर पाल को निलंबित करने का आदेश दिए गए है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में इन तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।