फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Schools plate missing pulses

स्कूलों में बच्चों की थाली से दाल गायब

Mon, 02 Nov 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
दालों की बढ़ती कीमत की वजह से सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत सरकारी व एडेड स्कूलों में चल रही मिड-डे-मील स्कीम दम तोड़ती नजर आ रही है। बच्चों को पौष्टिक भोजन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने प्रति बच्चे को रोजाना पांच रुपये 64 पैसे के हिसाब से भोजन देना तय किया है, लेकिन जिस तरह दाल के दामों में तेजी आई है उसे देखते हुए कई स्कूलों में तो मिड-डे-मील बन भी नहीं रहा है। जिन स्कूलों में बन रहा है, उनकी थाली में से दाल गायब है।
विज्ञापन


यह हाल पूरे पंजाब के सरकारी और एडेड स्कूलों का है। पंजाब भर के सरकारी और एडेड स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक लगभग साढ़े चार लाख बच्चे पढ़ते हैं।

सरकारी स्कूल के एक प्रिंसिपल ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि जब से दालों के दामों में बढ़ोतरी हुई है, मिड-डे-मील के तहत स्कूलों में बच्चों को दिया जाने वाले भोजन में से दाल गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने कम पैसों में बच्चों को दाल देना बहुत मुश्किल हो चुका है। जिस स्कूल में 30 बच्चे हैं और प्रत्येक बच्चे को पांच रुपये 64 पैसे के हिसाब से भोजन देना है, कुल धनराशि 169 रुपये बीस पैसे बनती है। इतने रुपये में बच्चों को अरहर, मूंग, राजमा, चने की दाल-चावल या रोटी खिलाना बहुत मुश्किल है।

अरहर की दाल का दाम 220 रुपये किलो है। जबकि कुल धनराशि में से ही दाल, घी व अन्य मसाला आदि एकत्र करना भी मुश्किल हो गया है। प्याज के दामों में भी काफी तेजी आई हुई है।


मैन्यू के मुतािबिक सप्ताह में तीन दिन दाल-चावल, दाल रोटी व चावल में दाल डालकर खिचड़ी देनी है। इसके अलावा रोटी-सब्जी, खीर, एक दिन चावल-कढ़ी और कढ़ी में प्याज वाले पकोड़ी डालनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed