फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Rupinder and Jaswinder appear in court today

आज अदालत में पेश होंगे रूपिंदर और जसविंदर

Fri, 30 Oct 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Fri, 30 Oct 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
जेएमआईसी श्वेता दास की अदालत ने बरगाड़ी कांड में गिरफ्तार पंजगराईं खुर्द निवासी रूपिंदर सिंह और उनके भाई जसविंदर सिंह का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने को लेकर जिला पुलिस की याचिका पर सुनवाई 31 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी। अदालत ने पुलिस को शनिवार की सुनवाई के दौरान दोनों भाइयों को भी अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने एक दिन पहले ही याचिका दायर करके अदालत को अवगत करवाया था कि गांव बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की बेअदबी के मामले में पड़ताल के दौरान पुलिस ने 20 अक्तूबर को मोगा के गांव पंजगराईं खुर्द निवासी रूपिंदर सिंह व उसके भाई जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


दोनों का पांच दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ भी की गई लेकिन पूछताछ में इन्होंने पुलिस को किसी तरह का सहयोग नहीं किया। अपनी याचिका में पुलिस ने इस केस की सच्चाई सामने लाने के लिए दोनों का लाई डिटेक्टर करवाने की इजाजत देने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस हुई। बचाव पक्ष के वकीलों ने इस टेस्ट के संदर्भ में राय जानने के लिए दोनों भाइयों से जेल में मुलाकात करने की इजाजत मांगी जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।


अदालत ने केस की सुनवाई 31 अक्तूबर तक के लिए स्थगित करते हुए जिला पुलिस को सुनवाई के दौरान दोनों भाइयों को भी अदालत में लाने की हिदायतें दी है। सूत्रों का दावा है कि शनिवार की सुनवाई के दौरान दोनों भाई लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने से इंकार कर सकते हैं।

उधर पीजीआई चंडीगढ़ से डिस्चार्ज किए जाने के उपरांत रूपिंदर सिंह को वीरवार देर शाम मॉडर्न जेल वापस लाया गया। यहां पर उसे जेल अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed