फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   ransom demand kept under control

फिरौती मांगने वाला युवक काबू

Mon, 30 Dec 2013 05:46 PM IST
अमर उजाला फिरोजपुर
अमर उजाला फिरोजपुर Updated Mon, 30 Dec 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
ransom demand kept under control
सेना में सूबेदार धर्मबीर सिंह के लापता हुए भाई को छोड़ने की एवज में पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले युवक को थाना कैंट पुलिस ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन


 पकड़ने के बाद पता चला कि जिसे छोड़ने के एवज में फिरौती मांगी गई थी वो तो उस युवक के पास था ही नहीं बल्कि उसने किसी समाचार पत्र में उसकी गुमशुदगी का विज्ञापन पढ़कर उसे ठगने के लिए साजिश रची थी।

उधर, थाना कैंट पुलिस ने सूबेदार के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि युवक सतनाम सिंह पुत्र मक्खन सिंह वासी गांव कुलिया टहल सिंह वाला जिला फिल्लौर बारहवीं पास है।
विज्ञापन


सतनाम ने किसी समाचार पत्र में सूबेदार धर्मबीर सिंह के भाई अजीत सिंह के गुमशुदगी का विज्ञापन पढ़ा था। उक्त विज्ञापन पर लिखे मोबाइल नंबर पर टेलीफोन कर सूबेदार से कहा कि उसका भाई जो गूंगा है वो उसके पड़ोसी जरनैल सिंह के पास है और उसे छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सूबेदार ने थाना कैंट पुलिस को सूचना दी। चार दिसंबर को उसका भाई अजीत सिंह फिरोजपुर कैंट इलाके से लापता हुआ था और थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी युवक सतनाम सिंह का टेलीफोन ट्रेस किया और उसे काबू कर लिया, लेकिन उसके पास सूबेदार का भाई नहीं था। डीएसपी ने बताया कि सतनाम बहुत ही शातिर है और नशीलेे पदार्थों का धंधा करता है।


युवक ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस को युवक के पास से 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं और उसके पास विभिन्न नंबरों की एक दर्जन से अधिक सिम कार्ड भी हैं। पूछताछ से पता चला है कि आरोपी सतनाम सिंह नशाखोरी की सप्लाई भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed